कोटा के लाल अनुज अग्निहोत्री बने UPSC 2025 टॉपर, जोधपुर से कर चुके हैं डॉक्टरी
Last Updated:
UPSC Topper Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में राजस्थान के कोटा जिले के अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले अनुज ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली परीक्षा में टॉप किया है.

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट गुरुवार, 6 मार्च को जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं.
जारी किए गए परिणाम में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर रही हैं. आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रैंक शामिल हैं.
UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है.
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम व रैंक देख सकते हैं.
यूपीएससी 2025 रिजल्ट टॉपर
- 1131589 अनुज अग्निहोत्री
4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3512521 अकांश ढुल
0834732 राघव झुनझुनवाला
0409847 ईशान भटनागर
6410067 जिनिया अरोड़ा
0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
0843487 पक्षल सेक्रेटरी
0831647 आस्था जैन
1523945 उज्ज्वल प्रियांक
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
