Fri. Feb 20th, 2026

Us:’पराग्वे के राष्ट्रपति युवा व आकर्षक, लेकिन मुझे महिलाएं पसंद’, शांति बोर्ड की बैठक में ट्रंप का अजीब बयान – Donald Trump Talks Up Accomplishments Compliments Young- Handsome Paraguayan President

onald trump us open 2025 final carlos alcaraz jannik sinner arthur ashe stadium fans boo trump 0ce72

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने गुरुवार को अपने पराग्वे के समकक्ष सैंटियागो पेना का जिक्र करते हुए उन्हें युवा और आकर्षक व्यक्ति बताया। ट्रंप शांति बोर्ड की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने दुनिया के नेताओं का एक-एक करके स्वागत किया। 

 

ट्रंप ने कहा, युवा और सुंदर होना हमेशा अच्छा होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें आपको पसंद करना ही पड़े। मुझे युवा, सुंदर पुरुष पसंद नहीं हैं। मुझे महिलाएं पसंद हैं। पुरुषों में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके इस बयान पर वहा मौजूद लोग असहजा से हसंते नजर आए। 

ये भी पढ़ें: ‘मेरे रास्ते पर नहीं आया तो चीजें बहुत बुरी होंगी’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी! कहा- 10 दिन में लेंगे फैसला

शांति बोर्ड की पहली बैठक में क्या-क्या हुआ?

शांति बोर्ड की बैठक में गाजा में युद्धविराम के अगले चरण पर फोकस किया गया। इस बैठक में दुनिया के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि यह बोर्ड केवल गाजा में शांति स्थापित नहीं करेगा, बल्कि दुनिया के अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में भी हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा, हम गाजा की मदद करेंगे। हम इसे सही करेंगे। इसे सफल बनाएंगे। इसे शांतिपूर्ण बनाएंगे और ऐसी ही चीजें अन्य स्थानों पर भी करेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि इसके सदस्य ‘ऐसी चीजें कर सकते हैं, जिनके बारे में कई लोग सोच भी नहीं सकते।’ इस बैठक में 40 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल थे। राष्ट्रपति ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए सात अरब डॉलर के योगदान की घोषणा की है और अमेरिका की ओर से 10 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि युद्ध की लागत की तुलना में छोटी है।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..)

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *