US का ये आधुनिक विमानवाहक इजरायल के हाइफा की ओर बढ़ा, जानें खासियत
रणभूमि में बड़ी खबर है कि अमेरिका का सबसे आधुनिक और बड़ा विमानवाहक USS Gerald R. Ford किसी भी वक्त इजरायल के हाईफा में पहुंच सकता है. यह विमानवाहक जहाज कल ग्रीस के सौडा बे पहुंचा था, जो NATO का महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजिक हब माना जाता है. सौडा बे से हाईफा की दूरी लगभग 600 से 700 नॉटिकल मील है और विमानवाहक की रफ्तार 25 नॉट्स प्रति घंटे के करीब है.
