मिडिल ईस्ट में जारी जंग रुकने की बजाय और भीषण होती जा रही है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के नतांज (Natanz) परमाणु केंद्र पर की गई बमबारी के जवाब में ईरान ने इजरायल के परमाणु शहर डिमोना शहर पर भीषण मिसाइल हमला किया है. ‘लिटिल इंडिया’ कहे जाने वाले इस शहर में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. वहीं सऊदी अरब ने ईरानी राजनयिक और उनकी टीम के तीन सदस्यों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. खाड़ी देशों पर बढ़ते ईरानी हमलों के बीच यह एक बड़ा कड़ा कदम माना जा रहा है. ईरानी राष्ट्रपति पजेशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. उन्होंने ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता का हवाला देते हुए भारत से अपील की कि वह अमेरिका-इजरायल के हमलों को रुकवाने में अपनी “स्वतंत्र भूमिका” निभाए.
वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ओर युद्ध समाप्त करने (Winding Down) के संकेत दिए, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती और कुछ ईरानी तेल से प्रतिबंध हटाने जैसे मिश्रित संदेश देकर दुनिया को उलझा दिया है. होर्मुज की सुरक्षा: ब्रिटेन, जापान और फ्रांस समेत 20 से अधिक देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का संकल्प लिया है. पढ़ें जंग से जुड़ी हर ताजा अपडेट
