अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को 21दिन पूरे हो चुके हैं और अभी भी इसके खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इजरायल के बाद अब ट्रंप ने भी दो टूक कह दिया है कि हम युद्ध जीत रहे हैं तो इसे खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता है. इससे पहले नेतन्याहू ने कहा था इस ऑपरेशन की कोई तय समयसीमा नहीं है और यह अभियान “जब तक आवश्यक होगा” तब तक जारी रहेगा.
इस बीच ब्रिटेन ने यू टर्न लेते हुए अपने सैन्य बेस अमेरिका को देने का फैसला किया है. इज़रायली हमलों के बाद ईरान द्वारा खाड़ी देशों के तेल और गैस प्रतिष्ठानों पर जवाबी कार्रवाई से अहम आपूर्ति मार्ग बाधित हुए हैं और वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया है और गैस का संकट भी बन गया है. पढ़ें युद्ध से जुड़ी हर अपडेट
होर्मुज में महायुद्ध की आहट! जंग के बीच ब्रिटेन का बड़ा फैसला, US को हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस
