इजरायल-अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले को 18 दिन बीत चुके हैं. गुरुवार को मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का 19वां दिन है. ईरान के इंटेलिजेंस चीफ एसमाइल खतीब और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटरी अली लरिजानी को मार गिराने से तेहरान बौखला गया है. वह लगातार खाड़ी मुल्कों में हमला कर रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी – वरना कोई बातचीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है.
दूसरी ओर इज़रायल की ओर से ईरान पर हमला जारी है. ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड समेत 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए गए. लेबनान में हिजबुल्लाह के इलाकों में भी बफर जोन बनाया जा रहा है.
ईरान ने “ट्रू प्रॉमिस 4” नाम के ऑपरेशन के तहत इजरायल पर खोर्रमशहर-4 मिसाइलें दागीं. इन हमलों में रामात गान में 2 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं. UAE की तेल फील्ड और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए. ईरान ने एक मोसाद जासूस को फांसी भी दी.
मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए फॉलो करें यह LIVE BLOG
