Sun. Apr 12th, 2026

Vastu Tips: कोर्ट-कचहरी के धक्के, पैसों की बर्बादी… घर की ये दिशा है आपके इस हाल की जिम्मेदार – Vastu Tips north west direction vastu dosha bring court case problems and money crisis tvisu

69dbac28a975d vastu tips 122850981

बेवजह किसी कोर्ट में फंस गए हैं और बहुत प्रयास के बाद भी मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा तो अपने घर की उत्तर-पश्चिम दिशा को चेक करें. इस दिशा में वास्तु दोष होने से व्यक्ति बेवजह कोर्ट केस के झमेले में फंस सकता है. कोर्ट-कचहरी का होना उत्तर-पश्चिम दिशा में वास्तु दोष को दर्शाता है. व्यक्ति किसी सरकारी विभाग द्वारा रिकवरी में फंस सकता है. या बैंक से लोन मिलने में दिक्कत या फिर बैंकिंग में गड़बड़ भी आपके घर की उत्तर-पश्चिम दिशा के वास्तु दोष की ओर इशारा करती है.

उत्तर-पश्चिम दिशा का वास्तु दोष आपको धीरे-धीरे इतने गर्त में पहुंचा देगा कि  संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा. और न ही साथ खड़े लोग सहयोग कर पाएंगे. इसलिए इसे समझकर सुधार लेना ही बेहतर एकमात्र विकल्प है.

इस दिशा में कब होता है वास्तु दोष?
उत्तर-पश्चिम दिशा में मुख्य दरवाजा, टॉयलेट, रसोई या किसी भी रूप में लाल-हरा रंग होना वास्तु दोष को दर्शाता है. उत्तर-पश्चिम दिशा आकाश तत्व की दिशा होती है. यहां वायु तत्व का हरा रंग और अग्नि तत्व का लाल रंग जीवन में धन व कोर्ट-कचहरी संबंधी परेशानियां दे सकता है. ऐसे में व्यक्ति कोर्ट-कचहरी के खूब धक्के खाता है. पानी की तरह पैसा बहाने पर भी राहत नहीं मिलती है.

यह दिशा सही होगी, तभी लोग विपदा में आपका सहयोग कर पाएंगे. लोगों को सपोर्ट आपको मिलता रहेगा. लेकिन यहां वास्तु दोष होने पर लोगों का सहयोग भी नहीं मिलता है. कई बार नौकर तक धोखा दे जाते हैं. जीवन में समस्याएं आती हैं और सहयोग के लिए कोई साथ खड़ा नहीं रहता है. यहां तक कि परिवारजन भी कटने लगता है. नतीजन, मुसीबत के दौर में व्यक्ति अकेला खड़ा रह जाता है और उसके लिए लड़ाई और मुश्किल हो जाती है.

वास्तु दोष कैसे दूर होगा?
उत्तर-पश्चिम दिशा में टॉयलेट और रसोई नहीं होनी चाहिए. इस दिशा का मुख्य दरवाजा भी जीवन में बहुत परेशानियां देता है. इस दिशा में हरा रंग अधिक परेशान करता है. यहां बिना पहाड़ों के मैदानी क्षेत्र में बहते जल की पेंटिंग लगाना बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें पीला, सफेद व नीला रंग होना चाहिए.

इस दिशा में आप अपने बैंक के कागज और कुछ ऐसे सामान रख सकते हैं, जिसमें आपको लोगों का सपोर्ट चाहिए. इस दिशा में परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक संयुक्त फोटो लगाना संबंधों को मजबूती प्रदान करता है. ऐसा करने से बड़ी से बड़ी मुसीबत में भी परिवार और करीबी लोग आपके साथ खड़े रहेंगे. मुसीबत में आप कभी खुद को अकेला नहीं पाएंगे.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *