अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच करके इतराने वाले पाकिस्तान आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की इंटरनेशनल फजीहत हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आसिम मुनीर जर्मनी गए हैं, जहां उनको एक कार्यक्रम से पहले रुकावट का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उनसे उनका पहचान पत्र भी दिखाने के लिए कहा।
