Last Updated:
Weather Today: उत्तर भारत में मौसम करवट ले रहा है. हालांकि, अभी ठंड सुबह शाम तक ही सिमट कर रह गई है. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. अगल दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के संकेत दिए हैं. बंगाल की खाड़ी (BoB) और दक्षिण अंडमान सागर के पास एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो बाद में तूफान का रूप ले सकता है. इसकी वजह से तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में इस सीजन के दूसरे तूफान के आने की संभावना है. (फाइल फोटो)Weather News: बंगाल की खाड़ी में इस सीजन के दूसरे चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी (BoB) और दक्षिण अंडमान सागर के पास लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो आज देर रात या फिर शनिवार की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इसकी वजह से मुख्य रूप से तीन राज्य तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के हिस्सों के लिए शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वी राज्यों और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में किसी प्रकार की बदलाव की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार यानी आज देर रात या शनिवार की सुबह तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी (BoB) और दक्षिण अंडमान सागर के पास एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. यह सिस्टम लगातार ताकत जुटाएगा, पहले डिप्रेशन बनेगा और फिर तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इस तूफान के तेजी से पूर्वी तट की ओर बढ़ने के आसार हैं. इससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 27 से 29 नवंबर 2025 के बीच लैंडफॉल की संभावना है.
मानसून के बाद सीजन का दूसरा तूफान
स्काईमेट वेदर के अनुसार, यह इस सीजन (पोस्ट मानसून) में बंगाल की खाड़ी का दूसरा चक्रवात होगा. इससे पहले बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर पिछले महीने देखने के मिला था. मौसम विभाग का मानना है कि वर्तमान समुद्री परिस्थितियां तूफान के मजबूत होने के लिए अनुकूल दिख रही हैं.
तूफान Senyar
इस तूफान का नाम ‘Senyar’ (सेन-यार) रखा गया है. इसका नाम तूफान के मजबूत होने की परिस्थिति में रखा जाएगा. इसका नामकरण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने किया है. इस सिस्टम की समुद्र पर यात्रा लंबी होगी, इसलिए इसके ज्यादा शक्तिशाली होने और फैलने की संभावना भी अधिक रहेगी. निम्न दबाव बनने के बाद यह सिस्टम 23 और 24 नवंबर तक दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत डिप्रेशन बन जाएगा.
आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के नगालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है. शीतलहर की बात करें तो पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसकी स्थिति बन सकती है. अगले 2–3 दिनों के दौरान मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त संभव है.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
