Last Updated:
Weather News: उत्तरी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से बिहार से पूर्वी तक के हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है. हिमालय के आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो दिल्ली की हवा को साफ कर सकती है.
बिहार में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत?Weather Latest News: एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी लो प्रेशर डेवलप हो गया है, जिसकी वजह से बिहार से लेकर झारखंड और ओडिशा तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, गुजरात में बे-मौसम भारी बारिश ने जन जीवन प्रभावित किया है.
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात मोंथा के अवशेष से गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र, शनिवार शाम तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे अपनी तीव्रता कम करने की संभावना है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर बंगाल के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और बिहार के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.
नवंबर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि देश के बड़े हिस्सों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है. हालांकि, अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान की उम्मीद है. एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान की भविष्यवाणी की गई है. महापात्र ने कहा कि केंद्रीय और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ला नीना स्थितियां बनी हुई हैं. ला नीना स्थितियां दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक बनी रहने की संभावना है.
झारखंड में बारिश का अलर्ट
IMD के दैनिक बुलेटिन में कहा गया है, ‘छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के अवशेष के रूप में बने निम्न दबाव क्षेत्र से उत्तरपूर्वी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. अगले 12 घंटों में यानी कि आज निम्न दबाव क्षेत्र बिहार पहुंच सकता है, जिसकी वजह से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना है. अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
