Movie Review
कोहरा सीजन 2
कलाकार
मोना सिंह
,
बरुण सोबती
,
अनुराग अरोड़ा
,
रणविजय सिंह
,
पूजा भमराह
,
मुस्कान अरोड़ा
और
प्रयारक मेहता
लेखक
सुदीप शर्मा
,
गुंजीत चोपड़ा
और
दिग्गी सिसोदिया
निर्देशक
सुदीप शर्मा
और
फैसल रहमान
निर्माता
सौरभ मल्होत्रा
,
सुदीप शर्मा
,
मनुज मित्रा
और
टीना थरवानी
रिलीज
11 फरवरी, नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘कोहरा’ अपने नए सीजन के साथ वापस लौटी है। ‘कोहरा’ बाकी मर्डर मिस्ट्री से काफी अलग है, क्योंकि ये सिर्फ खून, हत्या और इन्वेस्टिगेशन ही नहीं, बल्कि हर एक किरदार की जिंदगी पर भी बात करती है। सीरीज में हर किरदार की अपनी एक कहानी और उसकी जटिल गुत्थी है, जिसे वो सुलझाने का प्रयास करता है। अब ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन भी इसी तरह है, जहां हर किरदार की एक कहानी और अपनी समस्याएं हैं। जिन पर पड़ी धुंध धीरे-धीरे कहानी के साथ हटती जाती है। जानते हैं कैसी है नेटफ्लिक्स की छह एपिसोड वाली पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित यह नई सीरीज?
