Thu. Mar 12th, 2026

West Asia Crisis:प्रधानमंत्री मोदी बोले- कठिन दौर से गुजर रही दुनिया, लेकिन भारत तेजी से आगे बढ़ रहा – World Passing Through Difficult Phase But India Moving Ahead Fast And Steadily: Pm Modi

world passing through difficult phase but india moving ahead fast and steadily pm modi 09998e21f06c9

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन इन मुश्किल परिस्थितियों के बीच भी भारत तेजी और स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई बड़े नेता और विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत धीरे-धीरे पूरे विश्व के लिए एक केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें – MEA: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने पर भारत चिंतित, 28 जहाजों की सुरक्षा को लेकर ईरान से हुई बातचीत

पीएम मोदी ने दांडी मार्च का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत साबरमती आश्रम से की थी। उन्होंने कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक बड़ा मोड़ था, जिसने देश के हर कोने के लोगों को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट कर दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि उस ऐतिहासिक यात्रा के लगभग 100 साल बाद आज भारत एक नई यात्रा पर निकला है। यह यात्रा एक विकसित भारत बनाने की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का लक्ष्य और मंजिल एक ही है, भारत को विकसित राष्ट्र बनाना।

भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस समय दुनिया में कई तरह के संकट चल रहे हैं। वैश्विक सप्लाई चेन फिर से प्रभावित हो रही हैं और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और अपनी अर्थव्यवस्था तथा विकास को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर दुनिया खड़ी है और इस समय जिस देश की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह भारत है। उन्होंने कहा कि कई वैश्विक नेता और विशेषज्ञ भारत से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Rashtrapati Bhavan: टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात का नहीं मिला समय, फिर लिखा पत्र

‘ग्लोबल साउथ के देश तय करेंगे दुनिया की दिशा’

प्रधानमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में अलेक्जेंडर स्टब, भारत आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया की दिशा ग्लोबल साउथ के देश तय करेंगे और उस दिशा को तय करने में भारत की भूमिका सबसे बड़ी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज सिर्फ अपने विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि वह पूरी दुनिया के लिए नई संभावनाएं और नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इसी कारण आज वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *