Mon. Mar 23rd, 2026

West Bengal Election Opinion Poll 2026: 40 फीसदी लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज, CM चेहरा की रेस में ‘दीदी’ अब भी पहली पसंद

Mamata Banerjee 2026 03 02abc495be55bb4cf230d8dad8f4fa9b

Last Updated:

West Bengal Election Opinion Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले ओपिनियन पोल में Mamata Banerjee की लोकप्रियता बरकरार दिखी. 48.5% लोगों ने उन्हें सीएम के रूप में पहली पसंद बताया, जबकि Suvendu Adhikari को 33.4% समर्थन मिला. अन्य नेताओं में Adhir Ranjan Chowdhury (3.7%) और Mohammed Salim (4.3%) पीछे रहे. सरकार के प्रदर्शन पर राय मिली-जुली रही—लगभग 43% लोग संतुष्ट दिखे, जबकि करीब 39% ने सरकार को खराब या बेहद खराब बताया.

बंगाल ओपिनियन पोल: 40% लोग ममता बनर्जी की सरकार से नाखुशZoom

बंगाल चुनाव के ओपिनियन पोल ममता बनर्जी को टेंशन देने वाले हैं.

कोलकाता: पश्चिम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सामने आए पहले ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति चाहत बरकरार नजर आ रही है. ओपिनियन पोल के रिजल्ट में 48.5 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद बताया है. सर्वे एजेंसी वोट ट्रैकर की ओर से किए गए ओपिनियन पोल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को 33.4 फीसदी ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया है.

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 3.7,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सिस्ट (CPM) के नेता मोहम्मद सलीम को 4.3 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है. इसके अलावा 4.9 फीसदी अन्य चेहरों और 5.2 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरों को लेकर कुछ कह नहीं सकते वाला जवाब दिया है.

ममता बनर्जी की सरकार पर बंगाल की जनता का ओपिनियन पोल

वोट ट्रैकर की ओर से किए गए ओपिनयन पोल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की पसंदगी को लेकर सवाल पूछे गए. इस सरकार से 32.7 फीसदी लोग काफी संतुष्ट दिखे. 10.6 फीसदी ने अच्छा, 10.2 फीसदी ने औसत प्रदर्शन वाली सरकार बताया. 18.3 फीसदी लोग इस सरकार को खराब और 20.6 फीसदी लोगों ने बेहद खराब बताया. वहीं 17.6 फीसदी लोगों ने कहा कि वह मौजूदा सरकार को लेकर कुछ कह नहीं सकते.

About the Author

authorimg

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *