Wed. Mar 11th, 2026

Women World Cup 2025 India Champions | ‘कौशल, आत्मविश्वास और टीमवर्क का कमाल’, महिला वर्ल्ड कप चैंपियंस की तारीफ में बोले PM मोदी

Team India Women World Cup 2025 11 6879e95c4ce8cb7c0c3236e98f8ff402

Last Updated:

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप 2025 जीत लिया. PM मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि ‘वर्ल्ड कप की शानदार जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी.’

'कौशल, आत्मविश्वास और टीमवर्क का कमाल' वर्ल्ड चैंपियंस की तारीफ में बोले पीएमफाइनल में दक्षिण अफ्रीकी विकेट झटकने के बाद सेलिब्रेट करती टीम इंडिया (Photo : PTI)

नवी मुंबई: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया. यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल दो दशकों का इंतजार खत्म किया बल्कि उन तमाम सपनों को साकार किया जो 2005 और 2017 में अधूरे रह गए थे. जब फाइनल का आखिरी विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा – ‘आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त टीमवर्क और आत्मविश्वास दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत आने वाले चैंपियंस को प्रेरित करेगी.’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने टीम को ‘अपराजेय नारीशक्ति’ बताते हुए कहा, ‘यह जीत भारत की अदम्य नारीशक्ति का जश्न है. आपने देश को गर्व से भर दिया है.’ वहीं स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘हमारी विमेन इन ब्लू विश्व चैंपियन बन गई हैं. यह पल भारत के हर दिल में खुशी की लहर ले आया है. आपने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है.’

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *