07:17 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका
वेस्टइंडीज को पहला झटका रिचर्ड ने दिया। उन्होंने ब्रैंडन किंग को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब शाई होप का साथ देने शिमरन हेटमायर आए हैं।
07:02 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू
वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रैंडन किंग और शाई होप क्रीज पर मौजूद हैं।
06:37 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड एनगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
06:34 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सिकंदर रजा ने बताया कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। रिचर्ड एनगरावा को वेलिंग्टन मसाकद्जा की जगह मौका मिला है। वहीं, वेस्टइंडीज भी एक बदलाव के साथ उतरी है। शाई होप ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड को रोस्टन चेज की जगह शामिल किया गया है।
06:17 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: क्या आप जानते हैं?
- जनवरी 2025 से अब तक फुल मेंबर देशों के तेज गेंदबाजों में ब्रैड इवांस तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ जैकब डफी (44 विकेट) और जेसन होल्डर (39 विकेट) हैं।
- इस सीजन के SA20 के बाद से टी20 क्रिकेट में शेरफेन रदरफोर्ड का औसत 74.71 और स्ट्राइक रेट 173.17 है।
- मौजूदा टी20 विश्व कप में अब तक 175 रन बना चुके ब्रायन बेनेट एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।
06:17 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: होल्डर से भी रहेंगी उम्मीदें
वेस्टइंडीज के लिए चार मैचों में होल्डर ने सर्वाधिक सात विकेट लिए हैं। वहीं, कप्तान शाई होप चार मैचों में 175 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर हैं। इसके अलावा, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड भी वेस्टइंडीज के लिए अहम होंगे।
06:16 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: शानदार फॉर्म में चल रहे ब्रायन बेनेट
जिम्बाब्वे को इस मैच में सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। बेनेट तीन मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 175 रन बना चुके हैं। वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी तीन मैचों में नौ विकेट लेकर टीम के शीर्ष गेंदबाज हैं। इन दोनों के अलावा टीम के कप्तान सिकंदर रजा का रोल बेहद अहम होगा।
06:16 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: वानखेड़े की पिच क्या कहती है?
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। पिच पर बाउंस सही होता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और सीम मिल सकती है। पारी बढ़ने के साथ ही हालात आसान हो जाते हैं। मैच के दौरान मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वानखेड़े में कुल 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। वानखेड़े का सबसे बड़ा स्कोर 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने ही बनाया था। भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 247 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज वानखेड़े में पांच मैच खेल चुकी है और चार में विजयी रही है। वेस्टइंडीज का इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर भारत के खिलाफ 196/3 है। जिम्बाब्वे पहली बार इस स्टेडियम में टी20 मैच खेलेगी।
06:15 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: ग्रुप स्टेज में दोनों का शानदार प्रदर्शन
वेस्टइंडीज की टीम टी20 फॉर्मेट की तगड़ी टीम मानी जाती है। दो बार विश्व कप जीत चुकी वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है। वहीं, जिम्बाब्वे ने भी इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और ऑस्ट्रेलिया के साथ सह-मेजबान श्रीलंका को मात देते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतर संतुलित और सटीक दिखी है। ऐसे में सोमवार की शाम को एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
06:15 PM, 23-Feb-2026
ZIM vs WI Live Score: हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल चार टी20 मैच खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे एक बार विजयी रही है। टी20 विश्वकप में दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं। 2022 में होबार्ट में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 31 रन से जीत दर्ज की थी। 2022 के बाद से टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें कभी एक दूसरे के सामने नहीं आई हैं। यानी चार साल बाद दोनों टीमें इस प्रारूप में आमने-सामने होंगी।
