अमेरिका और इस्राइल की तरफ से 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमले शुरू किए गए थे। करीब 40 दिन बाद दोनों युद्ध विराम हो गया है। अमेरिका-इस्राइल के हमलों में ईरान से लेकर लेबनान तक हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई है तो वहीं ईरान के पलटवार में यूएई से सऊदी अरब तक जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा इस युद्ध का आर्थिक असर भी पूरी दुनिया में देखने को मिला है, फिर चाहे कच्चे तेल के बढ़ते दाम हों या शेयर बाजारों में गिरावट की स्थिति।
आइये ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं कि इस्राइल-अमेरिका के ईरान से युद्ध में अब तक कितनी मौतें हुई हैं? इस युद्ध की आर्थिक कीमत कितनी रही है? अमेरिका और ईरान की सेनाओं को किन और कितने हथियार गंवाने पड़े हैं? यह युद्ध कहां-कहां तक फैला है? कच्चे तेल के दामों में किस तरह उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया? होर्मुज से जहाजों का आना-जाना किस तरह प्रभावित हुआ है? आइये जानते हैं…
