Mon. Feb 23rd, 2026

इस बार किसान मेला होगा बेहद खास, स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रूबरू होंगे किसान

HYP 5781448 video 20260223 180631 2

होमताजा खबरकृषि

इस बार किसान मेला होगा बेहद खास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रूबरू होंगे किसान

Last Updated:

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में किसान मेला हर साल की तरह इस साल भी होने जा रहा है. इसका आयोजन इस बार 25 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक किया जाएगा. इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. इस बार का किसान मेला विकसित कृषि और आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित होगा

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में किसान मेला हर साल की तरह इस साल भी होने जा रहा है. इसका आयोजन इस बार 25 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक किया जाएगा. इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. इस बार का किसान मेला विकसित कृषि और आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित होगा. इस बार की थीम जलवायु अनुकूल एवं आए केंद्रित कृषि विकास रहेगी. इस दौरान डेयर के सचिव एवं आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट विशिष्ट अतिथि रहेंगे.

यह जानकारी सोमवार को आईएआरआई के निदेशक डॉ. सीएच श्रीनिवास राव ने दी.  उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम “विकसित कृषि – आत्मनिर्भर भारत” है, जो किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने हेतु सतत, जलवायु-अनुकूल एवं आय-केंद्रित कृषि विकास पर जोर देती है. पूसा कृषि विज्ञान मेला एक प्रमुख राष्ट्रीय मंच है, जो उन्नत फसल किस्मों, जलवायु-स्मार्ट तकनीकों, सटीक खेती उपकरणों, जल-संरक्षण समाधान, प्राकृतिक, जैविक खेती मॉडलों और डिजिटल कृषि नवाचारों के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान और किसानों के खेतों के बीच सेतु का कार्य करता है.

इतना कुछ होगा खास
इस दौरान उन्होंने बताया कि  इस बार देश के विभिन्न राज्यों से 7 प्रगतिशील किसानों को मेले के दौरान आईएआरआई फेलो फार्मर पुरस्कार दिया जाएगा. 36 आईएआरआई नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. एक महत्वपूर्ण नई पहल के तहत आईसीएआर–आईएआरआई की ओर से पहली बार “आईएआरआई युवा नवोन्मेषी किसान पुरस्कार” की शुरुआत की गई है, जो विज्ञान-आधारित, उद्यमशील और तकनीक-प्रधान कृषि पद्धतियों को अपनाने वाले युवा किसानों को दिया जाएगा. इस बार विशेष खंडों में महिला और युवा-नेतृत्व वाले कृषि उद्यम, मूल्य संवर्धन मॉडल, पोषण-आधारित कृषि, स्टार्ट-अप और कौशल विकास पहलों का प्रदर्शन किया जाएगा.

किसानों के लिए इस बार होगी ये सुविधाएं
इस दौरान आईएआरआई के निदेशक डॉ. सीएच श्रीनिवास राव ने बताया कि मेले में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख कृषि कल्याणकारी योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, कृषि ऋण सुविधाओं और डिजिटल किसान सेवाओं की समग्र जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएगी. देशभर से आने वाले किसानों के लिए निःशुल्क आवास व्यवस्था की गई है. इसके अलावा पंजीकृत किसानों को मेले के सभी दिनों में निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.  किसानों को पूसा गेट से मेला स्थल तक निःशुल्क परिवहन सेवा के तहत पहुंचाया जाएगा.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *