Mon. Apr 20th, 2026

उधमपुर में बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत – realtimes

blank

 जम्मू ।जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *