Tue. May 19th, 2026

एक ही गली में बैंड, बग्गी और शादी की पूरी तैयारी… भीलवाड़ा की ये गली बनी पहली पसंद

HYP 5842760 cropped 19052026 134019 inshot 20260519 133929952 2

Last Updated:

भीलवाड़ा शहर की भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित बैंड बाजा वाली गली इन दिनों शादी सीजन की सबसे खास जगह बनी हुई है. यहां बैंड, घोड़ी, शाही बग्गी, लाइटिंग और बारात से जुड़ी लगभग हर सुविधा एक ही जगह पर मिल जाती है. यही वजह है कि शहर ही नहीं, आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग शादी की तैयारियों और बुकिंग के लिए इस बाजार में पहुंच रहे लोग.

bhilwara

ये गली सिर्फ बैंड बाजों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां शादी समारोह से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं भी एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाती हैं. शादी में दूल्हे के लिए घोड़ी, शाही बग्गी, आकर्षक लाइटिंग और बारात में इस्तेमाल होने वाले कई सजावटी सामान यहां आसानी से मिल जाते हैं. यही कारण है कि लोगों को अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ती. भीलवाड़ा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग यहां बुकिंग करवाने पहुंचते हैं. दुकानदारों का कहना है कि शादी का सीजन शुरू होने से करीब एक महीने पहले ही लोग तारीख तय करवाने लगते हैं ताकि बाद में परेशानी न हो. कई बार तो प्रमुख मुहूर्तों की तारीखों पर पहले से ही सभी बैंड और बग्गियां बुक हो जाती हैं.

bhilwara

शादी के सीजन के दौरान इस गली का नजारा पूरी तरह बदल जाता है. सुबह से लेकर देर रात तक यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है. दुकानों के बाहर खड़ी सजी हुई बग्गियां, चमचमाती लाइटें और बैंड की धुनें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं. कई परिवार अपने बच्चों की शादी की तैयारियों के लिए पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचते हैं और एक साथ सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हैं. दुकानदार ग्राहकों को अलग-अलग पैकेज भी उपलब्ध करवाते हैं जिनमें बैंड, घोड़ी, लाइटिंग और अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं. इससे लोगों को बजट के अनुसार सुविधा चुनने में आसानी होती है.

bhilwara

भीलवाड़ा – भीलवाड़ा शहर में शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है, लेकिन शहर के भीमगंज थाना के पास वाली गली में गुर्जर मोहल्ले की एक खास गली इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है. यह गली शादी समारोह से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करने के लिए पहचानी जाती है. इस गली को बैंड बाजा वाली गली के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर कई बैंड बाजों की दुकानें वर्षों से संचालित हो रही हैं और दूर-दूर से लोग अपने शादी समारोह की तैयारियों के लिए यहां पहुंचते हैं. जैसे ही शादियों के मुहूर्त नजदीक आते हैं, यहां बुकिंग शुरू हो जाती है और दुकानदारों के पास लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है. इस बाजार की खास बात यह है कि यहां पारंपरिक राजस्थानी अंदाज से लेकर आधुनिक स्टाइल तक के बैंड उपलब्ध रहते हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों को अपनी पसंद के अनुसार सुविधा मिल जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bhilwara

इस गली की एक और खासियत यहां का पारंपरिक और यूनिक पहनावा है. बैंड में शामिल कलाकार रंग-बिरंगी ड्रेस, साफा और आकर्षक यूनिफॉर्म पहनकर बारात की रौनक बढ़ाते हैं. कई बैंड संचालकों ने आधुनिक म्यूजिक सिस्टम भी शामिल किए हैं ताकि युवाओं की पसंद के अनुसार डीजे और पारंपरिक धुनों का मिश्रण प्रस्तुत किया जा सके. बारात में बजने वाले फिल्मी गीतों से लेकर राजस्थानी लोक धुनों तक की सुविधा यहां मिल जाती है. यही वजह है कि भीलवाड़ा में शादी समारोह की तैयारी करने वाले लोग इस बाजार को सबसे भरोसेमंद मानते हैं. यहां पुराने समय की परंपराएं भी देखने को मिलती हैं और आधुनिकता का रंग भी नजर आता है. इस अनोखे मेल ने इस बाजार को शहर में अलग पहचान दिलाई है.

bhilwara

भीलवाड़ा शहर में यदि शादी की तैयारियों की बात की जाए तो ये लोगों की पहली पसंद बन चुका है. एक ही जगह पर शादी से जुड़ी लगभग सभी सुविधाएं मिलने के कारण लोगों का समय और खर्च दोनों बच जाते हैं.  यही वजह है कि हर साल शादी सीजन शुरू होते ही यह बाजार पूरी तरह गुलजार हो जाता है. रात के समय रंगीन लाइटों और बैंड की धुनों से पूरा इलाका उत्सव जैसा नजर आता है. भीलवाड़ा की यह खास गली अब केवल एक गली नहीं बल्कि शहर की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान का हिस्सा बन चुकी है, जहां से हर साल हजारों शादियों की खुशियां जुड़ती हैं.

bhilwara

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीमगंज थाने के पास वाली यह गली वर्षों पुरानी पहचान रखती है और समय के साथ इसका महत्व लगातार बढ़ता गया है. पहले यहां कुछ ही दुकानें हुआ करती थीं, लेकिन अब शादी समारोह की बढ़ती मांग के कारण कई नए व्यवसाय भी जुड़ गए हैं. यहां काम करने वाले लोगों को भी शादी सीजन में अच्छा रोजगार मिल जाता है. बैंड में वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकारों से लेकर घोड़ी सजाने और लाइटिंग लगाने वाले कर्मचारी तक सभी को इस दौरान लगातार काम मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *