Fri. Apr 24th, 2026

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 45–55 HP सेगमेंट में 3 नए डिजिट्रैक ट्रैक्टर लॉन्च

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 45–55 HP सेगमेंट में 3 नए डिजिट्रैक ट्रैक्टर लॉन्च1.webp

Published on: 24-Apr-2026

Updated on: 24-Apr-2026

विषय सूची

भारत की अग्रणी कृषि मशीनरी कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने ट्रैक्टर पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए 45–55 हॉर्सपावर सेगमेंट में बड़ी पेशकश की है। कंपनी ने अपने पॉवरट्रैक ब्रांड के अंतर्गत आने वाली डिजिट्रैक सीरीज में तीन नए ट्रैक्टर मॉडल जोड़कर इसे और व्यापक बना दिया है। पहले जहां इस सीरीज में केवल दो मॉडल उपलब्ध थे, वहीं अब कुल पांच ट्रैक्टरों की पूरी रेंज तैयार हो चुकी है। इस विस्तार के साथ कंपनी ने इस लोकप्रिय HP कैटेगरी में अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है, जिससे किसानों को एक ही सेगमेंट में ज्यादा विकल्प मिल पाएंगे।  

तीन नए मॉडल्स के साथ बढ़े विकल्प   

कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए ट्रैक्टर मॉडल्स में डिजिट्रैक PP 46i 4WD, डिजिट्रैक PP 43i प्लस  और डिजिट्रैक PP 41i शामिल हैं। ये मॉडल पहले से बाजार में मौजूद डिजिट्रैक PP 46i और डिजिट्रैक PP 43i के साथ मिलकर अब एक मजबूत और विविधतापूर्ण रेंज तैयार करते हैं। इस बढ़ी हुई सीरीज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान अपनी जरूरत, बजट और खेती के प्रकार के अनुसार सही ट्रैक्टर का चयन आसानी से कर सकते हैं।     

पावरट्रैक ब्रांड के तहत डिजिट्रैक की पहचान

एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारत में अपने तीन प्रमुख ब्रांड्स—कुबोटा, फार्मट्रेक और पॉवरट्रैक—के माध्यम से ट्रैक्टर बेचती है। इनमें से डिजिट्रैक सीरीज पावरट्रैक ब्रांड का हिस्सा है, जो खासतौर पर किफायती कीमत में मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर देने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने हाल के समय में लगातार नए प्रोडक्ट लॉन्च कर अपनी इनोवेशन क्षमता को दिखाया है, जिसमें फार्मट्रेक प्रोमैक्स, कुबोटा MU4201 और पॉवरट्रैक शौर्य पैडी जैसी सीरीज शामिल हैं।

दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स 

डिजिट्रैक के सभी पांचों मॉडल्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे कठिन और भारी कृषि कार्यों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इन ट्रैक्टरों में हाई पावर इंजन के साथ बड़े और मजबूत टायर दिए गए हैं, जो खेतों में बेहतर ग्रिप और संतुलन प्रदान करते हैं। 

इसके अलावा 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाला कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूथ और टिकाऊ ऑपरेशन सुनिश्चित करता है। साइड शिफ्ट गियर सिस्टम होने से ड्राइविंग और भी आसान हो जाती है।

इन ट्रैक्टरों में इंडिपेंडेंट PTO (iPTO) और लगभग 2000 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है, जिससे ये सुपर सीडर, रीपर, रिवर्सिबल एमबी प्लाउ और लेजर लेवलर जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ आसानी से काम कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिट्रैक PP 43i Plus लगभग 39.9 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है, जो इसे इस श्रेणी के तेज ट्रैक्टरों में शामिल करता है।

कंपनी का विजन और रणनीति

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा के अनुसार, यह लॉन्च कंपनी की आक्रामक रणनीति और तेज प्रोडक्ट डेवलपमेंट को दर्शाता है। वहीं डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अकीरा काटो ने बताया कि डिजिट्रैक सीरीज ने अपने स्टाइल और आधुनिक फीचर्स के कारण किसानों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है।  

इसके अलावा चीफ ऑफिसर (ट्रैक्टर बिजनेस डिवीजन) नीरज महरा ने कहा कि डिजिट्रैक अब “स्टाइल टू किल, परफॉर्मेंस टू थ्रिल” के कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें पहले केवल हाई HP ट्रैक्टरों में मिलने वाले फीचर्स अब 45–55 HP रेंज में भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

छोटे और मध्यम किसानों के लिए बेहतर विकल्प

डिजिट्रैक की इस नई और विस्तारित रेंज के साथ एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने भारतीय ट्रैक्टर बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। यह सीरीज खासतौर पर छोटे और मध्यम किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो सीमित बजट में आधुनिक फीचर्स और दमदार प्रदर्शन चाहते हैं।

नई डिजिट्रैक रेंज न केवल खेती को आसान बनाएगी, बल्कि किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही आयशर, जॉन डियर, कुबोटा और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *