Sat. May 23rd, 2026

ओलंपियाड:सीएम योगी ने किया विजेताओं का सम्मान; उत्तराखंड के सीएम धामी ने भी किया सम्मानित, ये अतिथि रहे मौजूद – Olympiad Cm Yogi Honors Winners Uttarakhand Cm Dhami Also Felicitates Them In Delhi

saema yaga na kaya vajatao ka samamana 33d556f1139848d5cfc5cf06aceed113

अमर उजाला की ओर से गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के लाखों छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नेशनल रैंक-1 के विजेताओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है।

18 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  लखनऊ में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी कड़ी में 19 मई 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में नेशनल रैंक-1 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।  इससे पहले 17 मई 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित समारोह में उत्तराखंड राज्य से चयनित नेशनल रैंक-1 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इन मेधावियों को 21,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय टॉपर्स को भी भविष्य में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी जानकारी अमर उजाला टीम द्वारा उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर साझा की जाएगी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2026–27 के विद्यार्थियों के लिए पुनः पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस वर्ष ओलंपियाड में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए इंगलिश, मैथमेटिक्स, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिरंग, हिंदी और टेक एंड एआई विषयों के लिए पंजीकरण खुले हैं।

पंजीकरण करने के लिए QR Code स्कैन कर तुरंत रजिस्टर करें

auno website qr 6a1101e6f0c9d


 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *