होमवीडियोदेश
‘ओ बंगाल पुलिस, जरा वापस जाओ!’ HM अमित शाह के तेवर देख गदगद हुई जनता | Video
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गृहमंत्री अमित शाह एक रैली को संबोधित करते हुए मंच से कहते सुनाई देते हैं, अरे ओ भाई, इसे वापस खींचो… बंगाल पुलिस जरा वापस जाओ.” उनके इतना कहते ही वहां मौजूद भीड़ जोरदार तालियां बजाने लगती है. रैली के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो महिलाओं की सुरक्षा, उद्योगों की वापसी और घुसपैठियों से मुक्ति उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी. पहले चरण में करीब 93 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

