कटिहार में मनचलों की छात्रा से छेड़खानी, विरोध के बाद दो समुदायों में जमकर पथराव
कटिहार में छात्रा से छेड़खानी के विरोध के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. मनचलों द्वारा छात्राओं के साथ लगातार छेड़खानी किए जाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि एक नौवीं की छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद विरोध करने पर छात्रा के परिवार के साथ मारपीट की गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच रेलवे ट्रैक के पास जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई.
