कान्स फिल्म फेस्टिवल अब अपने फिनाले में पहुंच चुका है. बॉलीवुड की ओर से आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला जैसी हसीनाओं ने वहां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा. लेकिन फैंस की निगाहें ऐश्वर्या राय पर टिकी थी, जो फेस्टिवल खत्म होने से ठीक दो दिन पहले रेड कार्पेट पर उतरीं.
ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स 2026 में शिरकत की. ऐश्वर्या वहां दो लुक्स में नजर आईं, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई. हर कोई एक्ट्रेस का बदला लुक देखकर हैरान हुआ. ऐश्वर्या को देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. रेड कार्पेट से एक्ट्रेस के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
ऐश्वर्या-इवा लोंगोरिया का मिलन
ऐश्वर्या राय के एक वीडियो की काफी चर्चा हो रही है, जिसमें वो हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इवा लोंगोरिया से मिल रही हैं. इसमें इवा जैसे ही ऐश्वर्या को देखती हैं, वो काफी एक्साइटेड नजर आती हैं. रेड कार्पेट से दोनों एक्ट्रेसेस का मिलन देखकर हर कोई हैरान है. इवा, ऐश्वर्या को अपना बेस्ट फ्रेंड बुला रही हैं. हॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या को देखते ही कहा- ये है मेरी बेस्ट फ्रेंड, हम लोग आ चुके हैं, अब कान्स शुरू हो सकता है.
वीडियो देखकर कई लोग ऐश्वर्या को कान्स क्वीन बुला रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस और इवा लोंगोरिया आगे एक-दूसरे को बहुत प्यार से गले भी मिले और गाल पर किस भी किया. अब ऐश्वर्या के लुक के साथ-साथ इस मोमेंट ने भी कान्स 2026 को बेहद यादगार बना डाला है. पूरा देश एक्ट्रेस की सफलता और तरक्की देखकर खुश है.
20 सालों से कान्स में ऐश्वर्या का जलवा
बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले 2 दशक से कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं. पहली बार वो साल 2002 में आई थीं. एक्ट्रेस एक फेमस फैशन ब्रैंड लॉरियल पैरिस की ग्लोबल ब्रैंड एंबेसडर में से एक हैं. ऐसे में उनकी मौजूदगी वहां और भी खास बन जाती है.
—- समाप्त —-
