कैसे ‘गोपाल’ से बना ‘गुलशन’: नासिक TCS धर्म परिवर्तन केस में नया खुलासा
Last Updated:
नासिक के आईटी कंपनी टीसीएस धर्म परिवर्तन मामले में जांच के दौरान एक और नया अहम खुलासा सामने आया है. पुलिस को मिली एक दो साल पुरानी फोटो ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है. जांच में पता चला है िक कैसे ‘गोपाल’ युवक ‘गुलशन’ बन गया.

फोटो से हो रहा है नया खुलासा.
अनन्या गुप्ता
नासिक. आईटी कंपनी टीसीएस धर्म परिवर्तन मामले में जांच के दौरान एक और नया अहम खुलासा सामने आया है. पुलिस को मिली एक दो साल पुरानी फोटो ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह तस्वीर दिखाती है कि कैसे एक कर्मचारी को धीरे-धीरे प्रभावित करके धर्म परिवर्तन कराया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार फोटो में मुख्य आरोपी तौसीफ अटार एक युवक के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसे शुरुआत में आरोपी समझा गया था. लेकिन पूछताछ में पता चला कि वह युवक कंपनी का ही कर्मचारी है, जिसका नाम गोपाल (बदला हुआ नाम) बताया जा रहा है. बाद में उसी युवक ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम गुलशन रख लिया.
जांच अधिकारियों का कहना है कि यह तस्वीर कथित धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को दर्शाती है. इसमें युवक अलग पहनावे में नजर आ रहा है और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होता दिख रहा है. इससे यह संकेत मिलता है कि उसे धीरे-धीरे दूसरे धार्म की प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
बयान से खुल रहा है खेेल
पुलिस ने जब पीड़ित का बयान दर्ज किया, तो उसने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए. पीड़ित ने बताया कि साल 2023 में उसके पिता को पैरालिसिस अटैक आया था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था. इसी दौरान उसके कुछ सहकर्मियों ने उससे बातचीत शुरू की और उसे अपने धर्म के बारे में समझाने लगे.
पीडि़ता के धर्म को गलत बताया गया
पीड़ित के अनुसार उसे बार-बार कहा गया कि उसका मौजूदा धर्म गलत है और नई धार्मिक मान्यताओं को अपनाने से उसकी समस्याएं दूर हो सकती हैं. उसे कई वीडियो भेजे गए और लगातार बातचीत के जरिए उसकी सोच को प्रभावित करने की कोशिश की गई.
धर्म के नाम पर डराया गया
उसने यह भी आरोप लगाया कि समय के साथ उस पर दबाव बढ़ता गया. उससे नाम बदलने के लिए कहा गया और कई बार उसकी इच्छा के खिलाफ धार्मिक परंपराओं में शामिल किया गया. इतना ही नहीं, उसके धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कही गईं और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर डर का माहौल बनाया गया. पुलिस का मानना है कि फोटो और पीड़ित के बयान से यह साफ होता है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि एक संगठित पैटर्न का हिस्सा हो सकता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
