Tue. Apr 28th, 2026

कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के दो प्रशिक्षु क्रिकेटरों का राष्ट्रीय अंडर 17 प्रतियोगिता में चयन

8f7b86f2894955176286ec5ce88b4290 178748483

सहरसा । कोशी स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे सतर कटैया प्रखंड प्रमुख सिंधु कुमारी के पुत्र शाश्वत कुमार सचिन एवं सहरसा वार्ड नंबर 39 के निवासी अर्चना देवी के पुत्र कृष कुमार का चयन 26 से 31 मई 2026 तक तेलंगाना के महबूबनगर में आयोजित राष्ट्रीय अंडर – 17 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए नवोदय स्कूल की टीम का चयन किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी सहरसा स्थित नवोदय के छात्र हैं और लगातार पिछले तीन वर्षों से कोशी स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट के प्रशिक्षण ले रहे हैं।

दोनों के चयन पर कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सह बिहार जूनियर क्रिकेट टीम कोच रह चुके रोशन सिंह धोनी ने कहा कि यह कोशी स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से 37 एवं 38वें खिलाड़ी है जिनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है । शाश्वत कुमार सचिन और कृष लगातार कोशी स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। इस प्रशिक्षण का प्रतिफल है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे देश से विभिन्न नवोदय विद्यालयों की टीम का मैच आयोजित कर ट्रायल होकर एक टीम बनाया जाता है जिसमें इन दोनों का चयन किया गया है इन दोनों खिलाड़ियों को तैयार करने में कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के जूनियर कोच कुणाल चौधरी, राहुल क्षत्रिय एवं पंकज ठाकुर का विशेष योगदान है इन तीनों कोचों ने भी कई खिलाड़ियों को तराशा है, जिसमें से यह दोनों खिलाड़ी उभर कर राष्ट्रीय पटल पर अपना नाम दर्ज कराया है।

शाश्वत कुमार सचिन के चयन होने पर सत्तर कटैया प्रखंड प्रमुख के घर एवं खिलाड़ियों में जश्न का माहौल व्याप्त है। साथ ही साथ कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों में भी जश्न का माहौल है ।इस अवसर पर कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सह बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के कोच रोशन सिंह धोनी के द्वारा सहरसा में खेल का एक ऐसा माहौल तैयार कर दिया गया है जहां क्रिकेट, एथलेटिक्स वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल खो खो, हॉकी सहित कई खेलों का अब सहरसा में नियमित अभ्यास होता है और खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर अपना पहचान बनाते हैं और खेल के माध्यम से कई खिलाड़ी अब नौकरी भी ले रहे हैं । साथ ही साथ जो खेलते हैं वह नशा से भी दूर रहते हैं इसलिए नशा के विरुद्ध खेल को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोग संकल्पित हैं।

शाश्वत कुमार सचिन एवं कृष के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने पर कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्षअर्जुन चौधरी, बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के कोच रोशन सिंह धोनी सहित कोसी सपोर्ट्स अकादमी के जूनियर कोच कुणाल चौधरी ,राहुल क्षत्रिय पंकज ठाकुर साथ ही साथ जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम,संयुक्त सचिव राजेश सिंह, गुलनियाज रब्बानी, क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष विवेक विशाल ,जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आरके सिंह सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी और कहा आप इसी तरह सहरसा में के खिलाड़ियों को तराश कर राष्ट्रीय पटल पर पहुंचने का काम लगातार करते रहे।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *