Tue. Apr 28th, 2026

क्यों ओपनएआई से 12 लाख करोड़ का हर्जाना मांग रहे मस्क:अदालत क्यों पहुंचा केस, इससे कैसे तय होगा Ai का भविष्य? – Openai Case Elon Musk Vs Sam Altman Artificial Intelligence Us Court Lawsuit Jury Trial Battle Of Billionaires

elon musk sam altman openai 722d048fb9c88816f4699c2af84895e8

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Kirtivardhan Mishra

Updated Tue, 28 Apr 2026 09:11 AM IST

एलन मस्क की तरफ से अमेरिका की अदालत में दायर मुकदमे में ओपनएआई और इसके संस्थापक सैम ऑल्टमैन पर धोखाधड़ी से लेकर ओपनएआई को लक्ष्य से दूर ले जाने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे कई टेक दिग्गजों को गवाही के लिए बुलाया जा सकता है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से लेकर न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवोन जिलिस तक शामिल हैं।


OpenAI Case Elon Musk vs Sam Altman Artificial Intelligence US Court Lawsuit Jury Trial Battle of Billionaires

एलन मस्क बनाम सैम ऑल्टमैन।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जिसकी पहुंच आज घर-घर तक हो चुकी है, उसके भविष्य से जुड़ा एक अहम फैसला जल्द ही अब अमेरिका की एक अदालत में होने वाला है। दरअसल, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही एआई मॉडल चैटजीपीटी को बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियों में शुमार ओपनएआई और इसके अधिकारियों के खिलाफ अदालत में एक कानूनी मुकदमा दायर किया था। इसमें मस्क ने आरोप लगाया था कि एआई को दुनियाभर में पहुंचाने का वादा करने वाली इस कंपनी के अधिकारियों ने न सिर्फ मस्क को अंधेरे में रखा, बल्कि ओपनएआई के असल गैर-लाभकारी मिशन रहने के मकसद के साथ भी दगाबाजी की और इसे लाभ के लिए चलाना शुरू कर दिया। 


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *