Wed. May 20th, 2026

गर्मी में काम करते मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, आगरा में इलाज के दौरान मौत – agra heatwave alert worker death medical treatment hospital chronic alcoholic ntc amkr

6a0e46894448a agra hospital case 204050811

आगरा में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी भीषण गर्मी को लेकर देश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है, और लोगों से कई सावधानियां रखने की अपील भी की है. इस बीच आगरा में गर्मी में काम कर रहे एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  कुछ लोग इसके पीछे की वजह हीटवेव बता रहे हैं.

यह मामला आगरा के जिला अस्पताल का है, जहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा था. जब यहां एक मजदूर काम कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी.

आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, अब कुछ लोगों का मानना है कि यह मौत हीटवेव की वजह से हुई होगी.

डॉ. सुनीता ने कहा- छाया में काम कर रहा था मजदूर

जिला अस्पताल की CMS डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि मजदूर पहले से बीमार था और उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था. उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी.

डॉ. राठौर के अनुसार, मरीज को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया. उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. डॉ. राठौर ने बताया कि मजदूर छाया में काम कर रहा था. 

डॉ. राठौर ने कहा कि मजदूर क्रोनिक एल्कोहॉलिक था, जिससे उसका लीवर कमजोर हो गया था और उसका पहले से इलाज चल रहा था. इसी कारण उसकी मौत हुई. इसका हीटवेव से कोई संबंध नहीं है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *