Wed. Apr 15th, 2026

छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने 23 समर स्पेशल ट्रेनें

77adb8e8dc162be997145ddecfcc436d 580348

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 11 जोड़ी (कुल 23) समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रायपुर और बिलासपुर के रास्ते चलेगी, जिससे उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी।यह ट्रेन 19 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक कुल 11 फेरों के लिए चलेगी। दुर्ग (08743)से यह हर रविवार को सुबह 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 17:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

हरिद्वार (08744)से यह हर सोमवार को प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी मुड़वारा, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और दिल्ली (हज़रत निज़ामुद्दीन) जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें फर्स्ट एसी, 2nd एसी, 3rd एसी, स्लीपर और जनरल कोच सहित कुल 24 कोच होंगे।

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन दक्षिण भारत को उत्तर-पूर्वी बिहार से जोड़ेगी, जो रायपुर और बिलासपुर से होकर गुजरेगी।13 अप्रैल से 28 मई, 2026 तक इसका सञ्चालन किया जायेगा।

यह (ट्रेन संख्या 07051) तिरुपति से हर सोमवार सुबह 08:15 बजे निकलेगी और अगले दिन (मंगलवार) गोंदिया 09:10 बजे , दुर्ग 11:50, रायपुर 12:30 और बिलासपुर 14:25 बजे पहुंचेगी।

इसका रक्सौल आगमन बुधवार शाम 17:00 बजे होगा। रक्सौल से हर गुरुवार तड़के 03:15 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार सुबह 09:30 बजे इसका तिरुपति आगमन होगा।

इसके अलावा हैदराबाद-रक्सौल, शालीमार-पुरी और अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं।इनमें इतवारी–मालदा टाउन स्पेशल-19, 20, 26 अप्रैल को ,इतवारी–शालीमार एक्सप्रेस-2 अप्रैल – 26 जून को ,एलटीटी-संतरागाछी स्पेशल-21 अप्रैल – 16 जुलाई को ,पटना–चर्लपल्ली स्पेशल-8 अप्रैल – 27 मई तथा हटिया–एलटीटी–हटिया -20 अप्रैल एवं 17 जून को संचालन शामिल है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि ये ट्रेनें कुल 86 फेरों (172 दिनों) के लिए संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने से अब यात्रियों को महानगरों के लिए कनेक्टिंग ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यात्रियों को अब छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी। इन अधिकांश ट्रेनों का रायपुर और बिलासपुर रेलवे स्टेशनों पर मुख्य रूप से ठहराव होगा।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *