Wed. Apr 15th, 2026

जब रूब‍िका ल‍ियाकत ने कर दी अनुराग भदौर‍िया की बोलती बंद, पूछा- कौन है घुसपैठ‍िया

rubika 2026 04 b3c74c70815e3f81ac9a3e8c10fd237e

होमताजा खबरदेश

जब रूब‍िका ल‍ियाकत ने कर दी अनुराग भदौर‍िया की बोलती बंद, पूछा- कौन है घुसपैठ‍

Last Updated:

न्‍यूज18 के शो गूंज में लाइव डिबेट के दौरान ‘घुसपैठिया’ शब्द के इस्तेमाल ने बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इस शख्‍ब का इस्‍तेमाल करने वाले सपा प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया को खूब खरी-खरी सुननी पड़ गई.

जब रूब‍िका ल‍ियाकत ने कर दी अनुराग भदौर‍िया की बोलती बंद, पूछा- कौन है घुसपैठ‍Zoom

रुबिका के शो में घुसपैठिया बोल बुरे फंसे अनुराग भदौरिया.

गूंज: रुबिका लियाकत के शो ‘गूंज’ में उस वक्‍त माहौल बेहद गर्म हो गया, जब समाजवादी पार्टी के प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया ने सामने बैठे दर्शकों को घुसपैठिया बोल दिया. दरअसल, बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता शिवम त्‍यागी पश्चिम बंगाल पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे. शिवम त्‍यागी के जवाब का जब दर्शकों ने तालियां बजाकर स्‍वागत किया, तो यह बात सपा प्रवक्‍ता अनुराग त्‍यागी को खल गई. उन्‍होंने यह कहते हुए दर्शकों पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगाने की कोशिश की कि ‘जनता में भी घुसपैठिया होते है.’

शो की एंकर रुबिका लियाकत ने सपा प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया की इस बात पर न केवल सख्‍त आपत्ति जाहिर की, बल्कि उन्‍हें ऐसा न करने की हिदायत भी दे डाली. रुबिका ने अनुराग भदौरिया की तरफ तल्‍ख रुख करते हुए कहा कि ‘अनुराग भदौरिया, मेरे गेस्‍ट को, चाहे आप हों या (दर्शकों की तरफ इशारा करते हुए) चाहे ये हों. उनके साथ आप बदखुमती करेंगे, तो मैं बर्दाश्‍त नहीं करुंगी.’ इतना कहने के बावजूद अनुराग भदौरिया नहीं माने.

रुबिका ने अनुराग भदौरिया को दी चुनौती
उन्‍होंने एक बार फिर कहा कि एक-आध घुसपैठिया हर जगह रहते हैं. इसके बाद, रुबिका लियाकत ने उन्‍हें चुनौती देते कहा कि आप नाम बताइए कि जनता में बैठा हुआ कौन सा शख्‍स घुसपैठिया है. रुबिका ने उनसे बार बार पूछा कि नाम बताइए कि घुसपैठिया कौन है. लेकिन उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था. रुबिका ने एक बार फिर सबूत मांगते हुए उन्‍हें चैलेंज किया कि आप सबूत दीजिए.

लेकिन, सबूत देने की बजाय अनुराग भदौरिया बोले कि एक ताली बजाएगा तो सब ताली बजाने लग जाएंगे. ताली बजाने की बात में अनुराग भदौरिया से फिर सवाल दाग दिया कि अच्‍छा यह डिसाइड किया जाता है, इससे डिसाइड होता है. तभी दर्शकों ने बार फिर अनुराग के विरोध में तालियां बजा दीं. इन तालियों के साथ रुबिका बोली की सब एक साथ ताली बजा रहे हैं. अब आप बताइए कि घुसपैठिया कौन है.

आपको शर्म नहीं आती…
रुबिका ने सख्‍त लहजे में अनुराग से कहा कि ये आज के बच्‍चे हैं जो आज आपके साथ खड़े नहीं हैं. आपको शर्म नहीं आती है. इसके बाद, रुबिका ने दर्शकों की तरफ रुख करते हुए कहा कि कौन है घुसपैठिया यहां, बता दें यहां. इस सवाल पर सभी दर्शकों की गर्दन न में घूमने लग गई. इसके बाद रुबिका ने अनुराग भदौरिया को लगभग दपटते हुए कहा कि बंगाल में बैठे घुसपैठियों को आप खीर खिला रहे हैं, शीर खूरमा खिला रहे हैं और यहां के बच्‍चों को आप घुसपैठिया कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *