Sat. May 16th, 2026

झज्जर में गैंगवॉर से दहशत, ताबड़तोड़ 30 गोलियां मारकर शख्स की बेरहमी से हत्या- VIDEO – jhajjar gangwar rohit godara gang claims responsibility for hitesh golu murder ntc ksrj

6a08bf0acd1a6 jhajjar gangwar news 160125318

हरियाणा के झज्जर जिले में एक बार फिर खूनी गैंगवॉर से इलाका दहल उठा है. शुक्रवार रात झज्जर के सुबाना (सुलाना) गांव में कार सवार बदमाशों ने एक दूसरी कार में सवार युवक हितेश उर्फ गोलू की ताबड़तोड़ 30 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. 

इस खौफनाक वारदात का एक बेहद सनसनीखेज सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है.

गैंगवॉर का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की कार में दो लोग आकर बैठते हैं. वो कार स्टार्ट कर आगे बढ़ने ही वाले होते हैं कि तभी सामने से बेहद तेज रफ्तार में शूटर्स की कार आती है और सफेद कार का रास्ता रोकते हुए ठीक उसके आगे ब्रेक मारकर खड़ी हो जाती है.

अंधाधुंध फायरिंग

हमलावरों की कार से एक के बाद एक कुल 4 शूटर हाथों में हथियार लहराते हुए नीचे उतरते हैं और सफेद कार पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार शुरू कर देते हैं. खौफनाक बात यह रही कि गोलियां बरसाने के बाद चारों शूटर अपनी कार में बैठकर थोड़ा आगे जाते हैं, लेकिन फिर रुकते हैं और दोबारा गाड़ी से उतरकर तसल्ली करने के लिए कार सवारों पर दनादन फायरिंग करते हैं. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: दुबई में पकड़ा गया करोड़पति गैंगस्टर राव इंद्रजीत, हरियाणा STF जल्द लाएगी भारत, रोहित गोदारा और हिमांशु भाऊ से कनेक्शन!

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
इस सनसनीखेज हत्याकांड के तुरंत बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा (नवीन बॉक्सर गोरीपुर, अरविंद गिल्ली राणा और जोरा डबास की तरफ से) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कत्ल की जिम्मेदारी ली और अपने दुश्मनों को खुली धमकी दी.

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,”मैं (नवीन बॉक्सर गोरीपुर, अरविंद गिल्ली राणा और जोरा डबास) की तरफ से कल रात को जो हरियाणा के सुलाना गांव में जो हितेश उर्फ गोलू की हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. इसने हमारे भाई प्रदीप और उसके भाई (फौजी) को गोली मारी थी जिसमें ये भी शामिल था. इसलिए इसको हमारे भाई (प्रदीप) और उसके साथियों ने अपने हाथों से मारा है.”

गैंगस्टर ने आगे लिखा, “और जो भी इसमें शामिल थे सब तैयार रहें, नंबर सबका आयेगा. इसके तो सिर्फ 30 गोलियां मारी है, बाकी जो भी बचें हैं उनके 100 से भी ज्यादा गोली मारेंगे. जो भी हमारे दुश्मन हैं वो भी तैयार रहें, जल्द ही मुलाकात होगी. जय श्रीराम.”

गैंगस्टर की इस पोस्ट से साफ है कि यह पूरी वारदात बदले की भावना के तहत अंजाम दी गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.  

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *