Mon. Apr 27th, 2026

ट्रंप की हत्या की कोशिश! वाशिंगटन डिनर में गोली चलाने वाले शूटर पर लगे गंभीर आरोप – washington dinner shooting donald trump security assassination attempt ntc amkr

69efce87d3ac7 donald trump 270050468

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में वाशिंगटन में आयोजित एक डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई गई. वहीं, अब गोली चलाने वाले शख्स पर राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है.

टोरेंस (कैलिफोर्निया) निवासी 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन पर व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर की घटना के बाद फायरआर्म्स चार्ज भी लगाए गए हैं. बता दें, यह डिनर पत्रकारों और राजनीतिक हस्तियों का एक हाई-प्रोफाइल सम्मेलन था. अधिकारियों ने बताया कि हमले को और बढ़ने से पहले ही नाकाम कर दिया गया.

कोल थॉमस एलन को वाशिंगटन की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया. एलन ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. सुनवाई के दौरान उसने बताया कि उसके पास कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप पर तीसरी बार हमला, इतिहास में ऐसा नहीं हुआ…’, गोलीबारी के बाद कैरोलिन लीविट ने कही ये बात

ट्रेन से यात्रा करके पहुंचा था आरोपी

अधिकारियों के अनुसार, एलन ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में एक कमरा बुक किया था, जहां डिनर आयोजित किया गया था, और वह कैलिफोर्निया से ट्रेन से यात्रा करके वहां पहुंचा था. गोलीबारी की घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहां मौजूद लोग छिपने लगे जबकि सुरक्षाकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. ट्रंप, जो भाषण देने वाले थे, उनको भी मंच से सुरक्षित बाहर ले जाया गया.

अधिकारियों ने जानकारी दी कि संदिग्ध ने होटल के अंदर एक चेकपॉइंट पर सीक्रेट सर्विस एजेंट पर शॉटगन से गोली चलाई, जिसके बाद उसे काबू में कर गिरफ्तार कर लिया गया. एजेंट को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और कुछ घंटों बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

बताया जा रहा है कि, एलन के पास एक हैंडगन और कई चाकू समेत अन्य हथियार भी थे, इस घटना ने अमेरिकी राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं.

इस बीच, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि व्हाइट हाउस प्रेस डिनर में हुई गोलीबारी राष्ट्रपति ट्रंप पर तीसरा बड़ा हमला था. इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति को बार-बार ऐसे गंभीर हमलों का सामना नहीं करना पड़ा है.

आरोपी ने सुरक्षा को बताया नाकाम

जानकारी के मुताबिक, हाई-प्रोफाइल इवेंट में फायरिंग करने वाले आरोपी ने वारदात से कुछ मिनट पहले अपने परिवार को एक मैनिफेस्टो भेजा था, जिसमें उसने खुद को हत्यारा बताया, और इवेंट की सुरक्षा में भी कमी का जिक्र किया.

कोल थॉमस एलन ने अपने दस्तावेज में खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसिन कहा. रिपोर्ट के मुताबिक, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उदाहरण दिया कि अगर मैं अमेरिकी नागरिक न होकर, एक ईरानी एजेंट होता तो मैं यहां मशीन गन ला सकता था और किसी को कुछ पता भी नहीं चलता.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *