चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 13 मई से 15 मई तक चीन का राजकीय दौरा करेंगे. यह तीन तीन दिन की यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से आयोजित की जा रही है.
चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की पुष्टि की है. इस दौरान दोनों वैश्विक नेता आपसी हितों और अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.
यह दौरा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बीजिंग और वॉशिंगटन के बीच संवाद का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तय किया गया है.
—- समाप्त —-
