रायपुर।
सतनामी समाज छत्तीसगढ़युवा प्रकोष्ठ के ग्राम खमरिया तत्वाधान में 14 अप्रैल (मंगलवार) को भारत रत्न से अलंकृत देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी. जयंती सतनामी समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई। खमरिया में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर “बाबा साहेब अमर रहे..अमर रहे, जय भीम.. जय भीम.. की जयकारा लगाते हुए भारत के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया । सतनामी समाज छत्तीसगढ़ यूवा प्रकोष्ठ प्रभारी राजा राज बंजारे ने बताया कि समाज की ओर से मुख्य आयोजित हुआ जहां भीम गीतों व परिचर्चा के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे जी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर साहब ने हमें संविधान देकर सम्मान से जीने का मार्ग दिखाया। संविधान सुरक्षित रहेगी तो हम सुरक्षित रहेंगे, भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है,उन्होंने दबे कुचले समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष किया जो हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।जयंती समारोह सतनामी समाज छत्तीसगढ़ यूवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे , प्रदेश उपाध्यक्ष राजा राज बंजारे जी प्रदेश महामंत्री सी एल जोशी, प्रदेश महामंत्री आहेद चेलक जी,जिला संरक्षक मोना खांडे जी ,पाटन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र देशलहरे
दुर्ग जिला सचिव संजय कोसले
दुर्ग जिला सहसचिव डॉक्टर चेतन मंडले
दुर्ग जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल बंजारे
दुर्ग जिला कोषाध्यक्ष पंकज जोशी
इस पूरे आयोजन में शामिल हुए समाज सहित दुर्ग जिला अध्यक्ष भाई नरेंद्र गायकवाड, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनीश बंजारे जी बोरी ब्लॉक उपाध्यक्ष भाई योगेश सोनवानी जी सचिव अभिनय गायकवाड सहसचिव युगेश बर्मन संगठन सचिव सागर चतुर्वेदी सह संगठन सचिव अमर दास मीडिया प्रभारी गोपाल कोष अध्यक्ष नद लाल की जिला कार्यकारणी सदस्य डी डी देशलहरे कामता सोनवानी धनव जी अनेकों लोग उपस्थित थे।
सादर सूचनार्थ..
जय भीम.. जय संविधान..
जय सतनाम..
