Sat. Apr 18th, 2026

…तो क्या ट्रंप की बात नहीं मानेगा ईरान? संवर्धित यूरेनियम और होर्मुज पर दिखाई आंख – iran says enriched uranium transfer never alternative decline Donald trump claims ntc rmxk

69e299cf81cc4 trump mojtaba 075304781

मिडिल ईस्ट जंग खत्म करने को लेकर पर्दे के पीछे चल रही कूटनीति के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि संवर्धित यूरेनियम (enriched uranium) को कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जाएगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि ईरान ने इसे अमेरिका को सौंपने पर सहमति जताई है.

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, बकाई ने ईरान के स्टेट टीवी से कहा कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जाएगा. ईरान के इनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को सौंपना कभी भी ईरान के लिए एक विकल्प नहीं रहा है.

दरअसल, व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर सहमत हो गया है. दोनों पक्ष (अमेरिका और ईरान) छह हफ्तों से जारी सैन्य संघर्ष को खत्म करने वाले समझौते के बेहद करीब हैं. अगर इस्लामाबाद में आगामी बातचीत में समझौता होता है तो वे खुद जा सकते हैं.

अभी भी कई मुद्दों पर मतभेद
अब ईरान ने ट्रंप के इस दावे पर ही सवाल उठा दिया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि यदि ईरान की शर्तें पूरी की जाती हैं तो उनका देश अपने परमाणु कार्यों की शांतिपूर्ण प्रकृति के बारे में दुनिया को आश्वस्त करने को तैयार है. आगामी दिनों में शुरुआती समझौता हो सकता है, जिसमें युद्धविराम को बढ़ाने की संभावना शामिल है.

उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच अभी भी कई मुद्दों पर मतभेद हैं, जिनमें परमाणु मुद्दे भी हैं. इस पर गंभीर वार्ता की जरूरत है. साथ ही जंग के दौरान हुए नुकसान के मुआवजे पर भी चर्चा हो सकती है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दो टूक
इधर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने साफ कर दिया कि इसे खुला रखना सीजफायर की शर्तों के पालन पर निर्भर होगा. यदि अमेरिका होर्मुज की नाकाबंदी जारी रखता है, तो ईरान भी उसी प्रकार जवाबी कार्रवाई करेगा.

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोलने की घोषणा कर दी. इस ऐलान के बाद एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने कहा है कि सभी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकते हैं. जहाजों की ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, लगभग 20 जहाजों को खाड़ी क्षेत्र से होर्मुज के जरिए बाहर की ओर बढ़ते हुए देखा गया है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *