Last Updated:
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग के बन जाने से पंचरास्ता और दरियापुर की ओर जाने जाने राहगीरों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी. इसके साथ ही अमेठी जाने वाले राहगीरों को भी जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा लेकिन सबसे अधिक फायदा सुल्तानपुर के उन लोगों को होगा जिनका प्रतिदिन आवागमन सुल्तानपुर शहर मुख्यालय के मुख्य रोड पर पड़ता है.
सुल्तानपुरः प्रदेश की योगी सरकार में सुल्तानपुर में कई ऐसे विकास कार्य जा रहे हैं जिससे न सिर्फ सुल्तानपुर के लोगों को फायदा मिल रहा है बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को फायदा हो रहा है. उसी क्रम में सुल्तानपुर का एक ऐसा रोड जो बारिश के मौसम में कभी दरिया बन जाता है लेकिन अब बारिश के पहले उस सड़क को चौड़ा किया जाएगा और इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी. दरियापुर से पंचरास्ता की तरफ जाने वाला यह रोड दुरुस्त हो जाएगा. यह सड़क सुल्तानपुर शहर के मुख्य हिस्से में पड़ती है.
47.07 लाख रुपये सड़क का होगा चौड़ीकरण
नगर पालिका के अधिशासी अधिशासी लालचंद्र सरोज ने बातचीत के दौरान बताया कि दरियापुर तिराहा से लेकर पंचरास्ता तक मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है. क्षेत्र शहरवासियों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए 47.07 लाख रुपये स्वीकृति कराया गया है. अगले 6 माह में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी. इस सड़क के बनने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यहां व्यावसायिक दृष्टिकोण से लोगों को फायदा होगा क्योंकि यहां से अमेठी जिले के लोगों का भी आवागमन रहता है. और व्यापार करने में भी आसानी होगी.
लाखों की आबादी को होगा फायदा
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग के बन जाने से पंचरास्ता और दरियापुर की ओर जाने जाने राहगीरों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी. इसके साथ ही अमेठी जाने वाले राहगीरों को भी जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा लेकिन सबसे अधिक फायदा सुल्तानपुर के उन लोगों को होगा जिनका प्रतिदिन आवागमन सुल्तानपुर शहर मुख्यालय के लिए होता है.
सुल्तानपुर शहर मुख्यालय पर स्थित दरियापुर और पंचरास्ता मार्ग व्यावसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण सड़क है क्योंकि यहां पर कई ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान मौजूद है. जहां पर प्रतिदिन लाखों रुपए का व्यापार होता है और इसके साथ ही हजारों यात्रियों का आवागमन भी होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड के चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा और वाहनों के आवागमन में भी काफी सहूलियत मिल सकेगी.
About the Author

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
