Mon. Mar 2nd, 2026

नवागढ़ थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपित गिरफ्तार

gyt

जांजगीर। नवागढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम गंगाजल निवासी चंद्रिका प्रसाद आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे गांव का ही सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र उसके घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आरोपित काे नवागढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र (46 वर्ष), निवासी गंगाजल, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *