Mon. Apr 27th, 2026

नोएडा की शादियों में ‘सूट-बूट वाले चोर’ का आतंक: कहीं 5 लाख का बैग उड़ाया, तो कहीं पर्स पर हाथ साफ; CCTV में करतूत कैद – Suit and Boot Thief at Weddings stolen five Lakh Rs Lifting cash Purse noida CCTV viral lclam

69e746da61d7c noida wedding thief photo screengrab 214350967

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शादियों के सीजन के बीच चोरों के एक शातिर गिरोह ने दस्तक दी है. 15 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड हेरिटेज रिसॉर्ट में एक शादी समारोह के दौरान आरती मित्रा का पर्स चोरी हो गया, जिसमें 70 हजार रुपये और मोबाइल फोन था. वहीं, नोएडा के सेक्टर-51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में सगाई कार्यक्रम के दौरान एक सूट-बूट पहने चोर ने 5 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया. ये दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं. पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन सूट-बूट वाले शातिर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

ग्रेटर नोएडा में स्टेज से पर्स गायब

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में स्थित ग्रैंड हेरिटेज रिसॉर्ट में आयोजित शादी में आरती मित्रा शामिल होने पहुंची थीं. रात करीब 10:15 बजे जब वह स्टेज पर थीं, तो उन्होंने अपना पर्स साइड में रख दिया था. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि काले रंग की शर्ट पहने एक शख्स काफी देर तक स्टेज के पास खड़ा रहा और मौका मिलते ही पर्स लेकर चंपत हो गया. पर्स में नकदी और मोबाइल के अलावा घर की चाबियां और जरूरी कागजात भी थे.

सगाई में खाना खाया और फिर की 5 लाख की चोरी

दूसरा मामला नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का है। सेक्टर-51 के एक बैंक्विट हॉल में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था. वहां एक युवक बिल्कुल मेहमानों की तरह सूट-बूट पहनकर दाखिल हुआ. उसने पहले आराम से मेहमानों के साथ मिलकर खाना खाया ताकि किसी को शक न हो. फिर जैसे ही उसकी नजर 5 लाख रुपये नकद से भरे बैग पर पड़ी, वह उसे शातिर तरीके से अपने सूट की आड़ में छिपाकर बाहर निकल गया.

नोएडा में मेहमान बनकर उड़ाए 5 लाख

गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

इन बैक-टू-बैक घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि शहर के लग्जरी बैंक्विट हॉल्स में चोरों का गिरोह पूरी तैयारी के साथ पहुंच रहा है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि ये आरोपी इतने सामान्य दिखते हैं कि भीड़ में उन्हें पहचानना मुश्किल होता है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *