Fri. Apr 17th, 2026

पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के फाइटर एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, बंद किया गया रनवे – Pune airport runway shut after IAF aircraft hand landing ntc rmxk

69e2aaeb95d3f pune airport 174925722

इंडियन एयरफोर्स ने शुक्रवार देर रात बताया कि पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे एक विमान से जुड़ी घटना के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वायु सेना ने कहा कि रनवे को जल्द से जल्द सामान्य संचालन के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

IAF ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में कहा, ‘पुणे रनवे एक IAF एयरक्राफ्ट से जुड़ी घटना के कारण अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है. एयरक्रू (विमान चालक दल) सुरक्षित हैं और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. रनवे को चालू करने और सामान्य संचालन बहाल करने की कोशिश जारी है’.

दरअसल, पुणे एयरपोर्ट एक ‘डुअल-यूज मॉडल’ पर काम करता है, जिसमें सिविलयन कमर्शियल ऑपरेशन और एक्टिव एयरफोर्स स्टेशन दोनों शामिल हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि IAF के विमान की लैंडिंग के दौरान हार्ड लैंडिंग हुई, हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार किया. वहीं, पुणे एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 10:25 बजे एक फाइटर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग के दौरान उसका अंडरकारेज (लैंडिंग गियर) फेल हो गया, जिससे रनवे बाधित हो गया.

एयरफोर्स के एयर ट्रैफिक कंट्रोल का कहना है कि रनवे को साफ करने और संचालन बहाल करने में लगभग 4–5 घंटे लग सकते हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोने भी रनवे संचालन स्थगित होने की पुष्टि की. उन्होंने X पर लिखा, ‘विमान चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. एयरलाइंस को सूचित कर दिया गया है और सामान्य संचालन बहाल करने में लगभग 5 घंटे लग सकते हैं. मैं एयरपोर्ट डायरेक्टर और एयरफोर्स अधिकारियों के संपर्क में हूं ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके’.

(PTI इनपुट्स के साथ)

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *