Sat. Apr 25th, 2026

प्रयागराज: सनकी पिता ने 18 साल के बेटे को दी खौफनाक मौत, वजह सुनकर दंग रह जाएंगे आप – prayagraj crime father killed son pappu jaiswal kareli murder case lcln

69eccd204dd09 prayagraj murder case 25180288

संगम नगरी प्रयागराज में इंसानियत और रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक पिता ने अपने ही जवान बेटे की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी. जवान बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया. लेकिन हत्या के पीछे जो वजह निकलकर सामने आई, उसने सबको हिला कर रख दिया. ‌ 

18 वर्षीय बेटे प्रियांशु की हत्या करने वाले आरोपी पिता पप्पू जायसवाल ने अपने बेटे का अवैध संबंध अपनी पत्नी यानी उसकी मां से ही होने का आरोप लगाया. 

लोगों के मुताबिक, इसी सनक में उसने बेटे को मौत के घाट उतार दिया. परिवार और मोहल्ले के लोग आरोपी पप्पू जायसवाल को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. ‌ 

दरअसल, करेली थाना इलाके के चाट वाली गली में पप्पू जायसवाल किराए के मकान में पत्नी रंजना जायसवाल और तीन बेटों के साथ रहता है.

पप्पू जायसवाल कोई कामकाज नहीं करता था और वह नशे का आदी था. लेकिन बड़ा बेटा 18 साल का प्रियांशु सब्जी की दुकान लगाता था और उसी से घर चलाता था. ‌

पत्नी और बेटे के रिश्तों पर शक

दूसरे नंबर का बेटा आर्यन भी उसके इस काम में मदद करता था. ‌लेकिन कुछ दिन से पिता पप्पू जायसवाल के दिमाग में यह भर गया कि उसके बड़े बेटे प्रियांशु का अवैध संबंध उसकी पत्नी रंजना से है. ‌इसको लेकर कई बार घर में लड़ाई झगड़ा भी कर चुका था. ‌

इसके अलावा भी परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे. ‌इन्हीं झगड़ों को देखकर बेटे प्रियांशु ने मां को ननिहाल भेज दिया था. ‌प्रियांशु खुद भी पिता के रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुका था और वह मां और दोनों भाइयों आर्यन और अंशू के साथ किराए का दूसरा मकान ढूंढ रहा था. ‌लेकिन पिता के सिर पर खून सवार था.‌ 

पास्ता में मिलाई नींद की गोली

शुक्रवार की रात जब पिता पप्पू जायसवाल शराब के नशे में चूर होकर घर आया तो उसने अपने दिमाग में खौफनाक साजिश रच रखी थी. उसने घर में बने पास्ता में नींद की गोलियां मिलाईं. सब्जी की दुकान से आने के बाद भूख लगने पर बेटे प्रियांशु ने पास्ता गर्म करके खा लिया. 

इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी और वह छत पर सोने चला गया. दोनों दूसरे बेटे भी छत पर ही सोए हुए थे. ‌सुबह करीब 4 से 5 के बीच पिता पप्पू जायसवाल उठा और बेटे प्रियांशु के सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार किया. जिसके बाद वह अचेत हो गया और सीढ़ियों से घसीटते हुए उसे नीचे कमरे में लाया. ‌कमरे लाकर किसी धारदार हथियार से प्रियांशु का गला रेत दिया. जिससे अत्यधिक खून बह जाने से प्रियांशु की मौत हो गई. 

छोटे बेटों को भी दी धमकी

इस बीच तीसरे नंबर का बेटा अंशू भी जाग गया. वह सीढ़ियों से नीचे आया. लेकिन पिता ने उसे धमकाकर कहा कि वह उसे भी मार देगा और ऊपर सोने के लिए भेज दिया. ‌ बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता पप्पू जायसवाल घर में बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया.

घर में बंद दूसरे और तीसरे नंबर के बेटों ने किसी तरह से मोहल्ले और पुलिस को सूचना दी. सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई. जिस हालत में प्रियांशु का शव पड़ा था वह सिर्फ एक अंडरवियर में था. कमरे के फर्श पर खून बिखरा पड़ा था. जिसे देखकर यह लग रहा था कितनी निर्ममता से पप्पू जायसवाल ने अपने बेटे को मौत के घाट उतारा है. 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. वहीं पुलिस की कई टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेज दी गई थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

इलाके में भारी आक्रोश

वहीं, 18 वर्षीय प्रियांशु की हत्या को लेकर परिवार के लोगों रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों में भी खासा गुस्सा है. प्रियांशु की मां रंजना जायसवाल से लेकर सभी रिश्तेदार और मोहल्ले वाले लोग आरोपी पप्पू जायसवाल को नशे का आदी और सनकी बता रहे हैं. ‌ 

लोगों का यह भी कहना है कि मां बेटे के अवैध संबंधों का जो आरोप लगा रहा है, वह भी पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है. लोगों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए या फिर पुलिस पकड़कर उन्हें सौंप दे ताकि वही उसका इंसाफ करें.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *