Rubika Liyaquat Show: बंगाल में चुनाव का ‘खूनी इतिहास…’ क्या लोग बिना डर के वोट डाल पाएंगे?
Rubika Liyaquat Show: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है, क्योंकि अगले 15 घंटे बाद पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग शुरू होने जा रही है. इसी के साथ राज्य की सियासी लड़ाई अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर पार्टी अपनी ताकत दिखाने में जुटी है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी को लेकर भी सियासी हलचल तेज है, जिसमें जांच प्रक्रिया में दखल को लेकर कड़ी बात कही गई है. इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है. उधर, चुनाव आयोग ने इस बार पूरी सख्ती के साथ तैयारियां की हैं. करीब 2400 से ज्यादा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सके. हर बूथ पर सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे और कई जगहों पर लाइव वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है. चुनाव से पहले बाइक मूवमेंट पर रोक और हेल्पलाइन नंबर जैसी सख्त व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो. पिछले चुनावों में हुई हिंसा और तनाव को देखते हुए इस बार आयोग बेहद सतर्क है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या पश्चिम बंगाल में लोग बिना डर के वोट डाल पाएंगे, और क्या यह चुनाव राज्य की राजनीति की दिशा बदल देगा?
