Tue. May 19th, 2026

‘बाहुबली’ चूहा… मालिक के कंधे पर करता है राज, चिकन-मटन इसका फेवरेट… जालौर में दिखी अनोखी दोस्ती!

HYP 5842733 cropped 19052026 125243 inshot 20260519 124525615 1

Last Updated:

Jalore Rat Unique Viral Story: जालौर से सामने आई ये अनोखी कहानी हर किसी को चौंका रही है. जहां आमतौर पर लोग चूहों को देखकर दूर भागते हैं, वहीं एक शख्स ने भूरे चूहे को अपना खास दोस्त बना लिया है. हैरानी की बात ये है कि ये चूहा चिकन, मटन और आमलेट तक बड़े चाव से खाता है और हर वक्त अपने मालिक के साथ ही नजर आता है.

जालौर. जालौर से एक ऐसी अनोखी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहां आमतौर पर लोग चूहों को देखते ही उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं, वहीं जालौर का एक शख्स एक भूरे चूहे को अपने परिवार के सदस्य की तरह पाल रहा है. इतना ही नहीं, ये चूहा कोई साधारण पालतू नहीं है, बल्कि चिकन, मटन और आमलेट तक बड़े चाव से खाता है.

इस शख्स और उसके पालतू चूहे के बीच की बॉन्डिंग इतनी खास है कि दोनों हर वक्त साथ नजर आते हैं. कभी चूहा मालिक के कंधे पर बैठा दिखता है, तो कभी उसके हाथों में खेलता नजर आता है. आसपास के लोग जब इस नजारे को देखते हैं, तो कुछ देर के लिए रुककर बस देखते ही रह जाते हैं.

कुत्ता, बिल्ली नहीं, चूहा पालकर बनाई अलग पहचान
आमतौर पर लोग कुत्ता, बिल्ली या तोता पालते हैं, लेकिन इस शख्स ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए एक भूरे चूहे को अपना सबसे करीबी दोस्त बना लिया है. खास बात ये है कि ये चूहा अपने मालिक के इशारों को भी समझता है और उसके पास ही रहता है.

चूहा अपने मालिक को करता है कॉपी
स्थानीय पेट लवर ने लोकल18 को बताया कि, मैंने इसे छोटे से ही पाला है, तब से ये मेरे साथ ही रहता है. लोगों को शुरुआत में अजीब लगा, लेकिन अब सब इसे पसंद करते हैं. ये मेरे साथ खाना खाता है, मेरे कंधे पर बैठता है. बिल्कुल परिवार के सदस्य जैसा है. खास बात ये है कि जब मैं कुछ पीता हूं, तो ये भी साथ में पीता है. चाहे मैं ड्रिंक करूं या कुछ और, ये मुझे देखकर वैसा ही करता है. मुझे जानवरों से बहुत प्यार है, इसलिए मैंने इसे अपनाया और आज ये मेरा सबसे खास दोस्त बन गया है.

इस दोस्ती को लोग देखने आते हैं
इस अनोखी दोस्ती को देखने के लिए अब आसपास के लोग भी यहां पहुंचने लगे हैं. कई लोग इस चूहे के साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये कहानी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

जहां एक तरफ चूहों को घरों में परेशानी का कारण माना जाता है, वहीं जालौर का ये शख्स यह साबित कर रहा है कि अगर दिल में प्यार हो, तो हर जीव के साथ एक खास रिश्ता बनाया जा सकता है. अब ये अनोखी दोस्ती सिर्फ जालौर ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में हर किसी का ध्यान खींच रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *