Success Story: समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के देसुआ गांव ने ग्रामीण भारत के लिए नया मॉडल पेश किया है. जहां ऑर्गेनिक और चारकोल फ्री अगरबत्ती बनकर सीधे दुबई के बाजार तक पहुंच रही है. स्थानीय संसाधनों पर आधारित मोरंग देश ब्रांड सालाना करीब 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर रहा है. समस्तीपुर की नई पहचान बन चुका है. ताजा एंगल यह है कि यह यूनिट सिर्फ उत्पाद नहीं बेच रही, बल्कि गांव को मिनी इंडस्ट्रियल हब में बदल रही है. दर्जनों महिलाएं उत्पादन से लेकर पैकेजिंग तक की अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं. जिससे उन्हें स्थायी आय और आत्मनिर्भरता मिली है. चारकोल फ्री और प्राकृतिक सुगंध वाली ये अगरबत्तियां स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नए ग्राहक वर्ग को भी आकर्षित कर रही हैं. दिल्ली के रास्ते दुबई तक पहुंची यह कहानी दिखाती है कि जिला उद्योग विभाग के सहयोग, सही ब्रांडिंग और एक्सपोर्ट लाइसेंस के सहारे गांव से भी अंतरराष्ट्रीय मार्केट खड़ा किया जा सकता है, जो युवाओं के लिए व्यावहारिक स्टार्टअप मॉडल बन रहा है.

