Wed. Apr 29th, 2026

बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

chhattisgarh election 2023 naxal attack sukma konta drg

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रीमल्ल और अन्नारम के घने जंगल से बुधवार सुबह डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए हैं । गुरूवार को भी इलाके में लगातार मुठभेड़ जारी है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। इस घने जंगल से फायरिंग की आवाज आबादी वाले इलाकों तक आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि इनकी संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई बड़े नक्सली लीडर पापा राव और केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके की मौजूदगी की सुचना पर सुरक्षा बल के जवानों की टीम रवाना की गई थी। 

जवानों की मुठभेड़ इन्हीं बड़े नक्सलियों की सुरक्षा में लगे नक्सलियों से हो रही है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि स्थिति को देखते हुए यह अभियान 2 दिनों तक जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और पहचान की पुष्टि ऑपरेशन के बाद दी जायेगी।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *