Last Updated:
Ram Sita Couple Pre Wedding Shoot: देशभर में प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड लगातार बदल रहा है और अब युवा कपल्स राम-सीता थीम को अपनाकर अपने रिश्ते को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. पारंपरिक परिधानों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों की पृष्ठभूमि में किए जा रहे ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फोटोग्राफर्स के अनुसार, पहले जहां कपल्स विदेशी लोकेशन और बॉलीवुड स्टाइल थीम को पसंद करते थे, वहीं अब सनातन संस्कृति और पौराणिक किरदारों से प्रेरित शूट की मांग तेजी से बढ़ी है. राम-सीता थीम वाले शूट में मर्यादा, प्रेम और आध्यात्मिक जुड़ाव को खास तौर पर दर्शाया जा रहा है.

शादियों में प्री-वेडिंग शूट अब सिर्फ ग्लैमर और फिल्मी अंदाज तक सीमित नहीं रह गए हैं. अब कपल्स अपनी संस्कृति, परंपरा और परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसी थीम चुन रहे हैं, जिन्हें हर उम्र के लोग साथ बैठकर देख सकें. कुछ ऐसा ही किया बिजनेसमैन विनय और नेहा ने, जिनकी शादी पिछले नवंबर में हुई. दोनों ने अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए साउथ इंडियन और सांस्कृतिक थीम को चुना. महामंदिर ठाकुरजी मंदिर, ऐतिहासिक धरोहर स्थल, मंडोर और पुरानी ऐतिहासिक सीढ़ियों जैसी लोकेशंस पर करवाए गए इस शूट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

ठाकुरजी की भक्ति, रंगों की मस्ती और संस्कारों की खूबसूरती अनिरुद्ध और मेघा ने अपने प्री-वेडिंग शूट को अनोखा अंदाज दिया.शादी से पहले दोनों ने होली थीम पर ऐसा शूट करवाया, जिसमें सिर्फ रंग ही नहीं बल्कि अध्यात्म और भारतीय परंपरा की झलक भी नजर आई. ब्लू सिटी की संकरी रंगीन गलियों से लेकर ठाकुरजी मंदिर तक, पुष्पवर्षा और गुलाल होली के बीच सात्विक पारंपरिक वेशभूषा में करवाया गया यह शूट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

पहले जहां प्री-वेडिंग शूट में विदेशी लोकेशंस और मॉडर्न कॉन्सेप्ट ज्यादा देखने को मिलते थे, वहीं अब युवा भारतीय संस्कृति की ओर लौटते नजर आ रहे हैं. कई कपल्स शादी से पहले ऐसे थीम शूट करवा रहे हैं, जिनमें पारिवारिक संस्कार और धार्मिक आस्था दिखाई दे. राम-सीता थीम वाले शूट में सादगी, प्रेम और विश्वास का संदेश साफ नजर आता है. यही कारण है कि परिवार के बड़े सदस्य भी इस तरह के शूट को पसंद कर रहे हैं.बदलते ट्रेंड के बीच अब शादी के हर पल को संस्कृति से जोड़ने की कोशिश हो रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पारंपरिक थीम वाले प्री-वेडिंग शूट के लिए अब शहरों की पुरानी गलियां, मंदिर और ऐतिहासिक धरोहरें पहली पसंद बनती जा रही हैं. रंग-बिरंगी गलियों, पुष्पवर्षा और गुलाल होली जैसे दृश्यों के बीच कपल्स अपने खास पलों को कैमरे में कैद करवा रहे हैं. सात्विक पोशाक और धार्मिक माहौल इन तस्वीरों को अलग पहचान दे रहे हैं. लोग भी ऐसे शूट को सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि संस्कृति से जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

आजकल कई कपल्स अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए मंदिरों, घाटों और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को चुन रहे हैं. उनका मानना है कि शादी जीवन का सबसे पवित्र रिश्ता होता है, इसलिए इसकी शुरुआत भी आध्यात्मिक माहौल में होनी चाहिए. राम-सीता के स्वरूप में पारंपरिक पोशाक पहनकर करवाए जा रहे शूट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. प्राकृतिक लोकेशन, फूलों की सजावट और सात्विक वातावरण तस्वीरों को और भी खास बना रहा है. यही वजह है कि युवाओं में इस तरह की थीम तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

अब युवाओं में नया ट्रेंड दिख रहा है. ऐसे शूट में सनातन धर्म का समावेश हो रहा है. युवा धोती-कुर्ता व राजपूती पोशाक को प्राथमिकता दे रहे हैं. ये शूट भी अब मंदिरों में किए जा रहे हैं. जोधपुर में शिव मंदिर, कृष्ण मंदिर, मंडोर, व पंचकुंडा की ऐतिहासिक छतरियां पसंदीदा स्थल है. प्री बेवी शूट में भी ऐसा ही चलन है. इनमें दंपती राम-सीता के वेश में नजर आते हैं. गीता के श्लोक का वाचन करते हुए वीडियो बनाए जा रहे हैं. वीडियो में गाने भी फिल्मी की जगह धार्मिक-पारंपरिक समाहित किए जा रहे हैं.

युवा अपनी शादी को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ते हुए नई थीम अपना रहे हैं. राम-सीता थीम पर करवाए जा रहे प्री-वेडिंग शूट लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. पारंपरिक वेशभूषा, मंदिरों की भव्यता और धार्मिक माहौल के बीच करवाए गए शूट में प्रेम और संस्कारों की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो और तस्वीरें तेजी से पसंद किए जा रहे हैं.
