Fri. May 22nd, 2026

भारत ने UN में पाकिस्तान को घेरा, सीमा पार आतंकवाद पर सख्त बयान

Harish Parvathaneni Permanent Representative 3 2026 05 be82711cb1735a5d38b4f7d1cb1bece0

होमताजा खबरदेश

अरे तुम तो अपने ही लोगों पर बम बरसाते हो…UN में भारत ने पाकिस्तान को रगड़ा

Last Updated:

India Slams Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर पाकिस्तान को खूब सुनाया है. भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद और अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक के जरिए नागरिकों की मौत का आरोप लगाया. भारत ने 1971 के नरसंहार का भी जिक्र किया और कहा कि तुम तो खुद अपने लोगों पर ही बम बरसाते हो.

ख़बरें फटाफट

अरे तुम तो अपने ही लोगों पर बम बरसाते हो...UN में भारत ने पाकिस्तान को रगड़ाZoom

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है.

India Slams Pakistan: भारत ने आतंकवाद पर एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ा है. यूएन यानी संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी. यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला. पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जिस देश का इतिहास नरसंहार और हिंसा से जुड़ा रहा है, वह भारत के आंतरिक मामलों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखता. इतना ही नहीं, सीमा पार आतंकवाद पर भारत ने UN में कड़ा संदेश दिया. पी हरीश ने आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को जवाबदेह ठहराने की मांग की.

संयुक्त राष्ट्र में गुरुवार को भारत ने UNAMA यानी अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि साल 2026 के पहले तीन महीनों में पाकिस्तान की सेना की सीमा पार कार्रवाई और एयरस्ट्राइक के कारण अफगानिस्तान में 750 नागरिकों की मौत और घायल होने के मामले सामने आए. UNAMA के मुताबिक, 95 में से 94 घटनाओं के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बल जिम्मेदार थे. UNAMA का पूरा नाम है- यूनाइटेड मिशन असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान.

अफगानिस्तान के नाम पर पाकिस्तान को भारत ने धोया

पाकस्तान ने जिस तरह से अफगानिस्तान पर अटैक किया था, उसे लेकर भारत ने उसे अच्छे से धोया. भारत ने आगे कहा कि इसी साल रमजान के दौरान मार्च महीने में पाकिस्तान ने काबुल के ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर एयरस्ट्राइक की थी. इस हमले में 269 नागरिक मारे गए और 122 लोग घायल हुए. भारत ने कहा कि यह हमला तरावीह की नमाज के बाद हुआ, जब लोग मस्जिद से बाहर निकल रहे थे.

1971 जंग का जिक्र

भारत ने यह भी कहा कि यूनाइटेड मिशन असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान के अनुसार पाकिस्तान की सीमा पार हिंसा के कारण 94,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए. भारत ने 1971 के ऑपरेशन सर्चलाइट का भी जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों के खिलाफ नरसंहार और 4 लाख महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था. भारत ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अपनी अंदरूनी विफलताओं को छिपाने के लिए हिंसा और प्रचार का सहारा लेता रहा है.

सीमा पार आतंकवाद पर भारत का UN में कड़ा संदेश

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि सीमा पार से होने वाला आतंकवाद आज भी क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत कई दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है. भारत ने साफ कहा कि जो देश आतंकवाद को समर्थन, पनाह या मदद देते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी कारण के नाम पर आम नागरिकों पर हमला कभी सही नहीं ठहराया जा सकता.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *