Thu. Mar 12th, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच गोलियों से दहला अमेरिका, यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर हमले से हड़कंप – US Michigan Jews Synagogue Firing Vehicle Smashed Gunman killed ntc rttm

69b32a4fe654a us firing 120410619

अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल (सिनेनॉग) पर हमला हुआ है. हमलावर ने पहले सिनेनॉग से गाड़ी टकराई, फिर बाहर निकलकर फायरिंग कर दी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गाड़ी शायद जानबूझकर सिनेगॉग कॉम्प्लेक्स में घुसी थी.

सिनेगॉग में टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई. टक्कर के तुरंत बाद, गोलियों की आवाज सुनाई दी. सिक्योरिटी अधिकारियों ने बंदूकधारी को गोली मार दी. 

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचार्ड ने कहा कि जांच करने वाले घटना के पीछे के मकसद का पता लगा रहे हैं. बंदूकधारी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है. एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी मौके पर हैं और जांच कर रहे हैं.

आसपास सुरक्षा बढ़ी, सिनेनॉग से जुड़े संस्थान बंद

घटनास्थल से एरियल फुटेज में सिनेनॉग की छत से घना धुआं उठता दिखा, जबकि कई पुलिस गाड़ियां बिल्डिंग के चारों ओर जमा हो गईं. जूइश फेडरेशन ऑफ डेट्रॉइट ने फेसबुक पर कहा कि टेंपल इजरायल में हुई घटना के बाद उससे जुड़े संस्थानी को एहतियान लॉकडाउन कर दिया गया है.

सिनेनॉग कॉम्प्लेक्स में टेंपल इजरायल अर्ली चाइल्डहुड सेंटर भी है, जहां एक किंडरगार्टन, प्रीस्कूल और डेकेयर चलता है. 1941 में इस सिनेनॉग में लगभग 3,500 परिवारों के लगभग 12,000 लोग हैं. 

इस घटना के बाद आसपास के स्कूलों में भी एहतियातन सुरक्षा उपाय किए गए हैं. ब्लूमफील्ड टाउनशिप पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि ब्लूमफील्ड हिल्स स्कूलों को सिक्योर मोड में रखा गया है. 

मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने यहूदी समुदाय पर हुए हमले की निंदा की है. व्हिटमर ने कहा, यह दिल तोड़ने वाला है. मिशिगन के यहूदी समुदाय को शांति से रहना और अपने धर्म का पालन करना चाहिए. मिशिगन में यहूदी-विरोधी भावना और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

इस हमले के बारे में अब तक क्या पता चला

शेरिफ माइकल बूचार्ड ने कहा कि आज डेट्रॉइट इलाके के एक सिनेगॉग में गाड़ी घुसाने के बाद एक संदिग्ध की मौत हो गई. यह घटना मिशिगन के वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में टेम्पल इजरायल में हुई, जिसमें एक अर्ली चाइल्डकेयर सेंटर और स्कूल शामिल है.

मौके पर मौजूद लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों के मुताबिक, इमरजेंसी में मदद करने वालों को गाड़ी के पीछे बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिले.

बूचार्ड ने कहा कि गाड़ी के बिल्डिंग से टकराने के बाद, सिक्योरिटी ने गोलियां चलाईं, जिसमें संदिग्ध मारा गया. शेरिफ ने कहा कि एक सिक्योरिटी गार्ड को गाड़ी ने टक्कर मारी, जिसमें उसे मामूली चोटें आई हैं.

एंटी-डिफेमेशन लीग के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण दुनियाभर में यहूदी विरोधी भावना बढ़ी हैं. मिशिगन में यह घटना अमेरिका में यहूदी समुदाय के सदस्यों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच हुई है. सिनेगॉग और स्कूलों जैसे यहूदी संस्थानों ने कड़े सिक्योरिटी सिस्टम लागू कर दिए हैं.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *