आईपीएल: आईपीएल 2026 का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसे मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। मुंबई की तरफ से इस मैच में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने पारी की आखिरी बॉल पर मात्र 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गुजरात टाइटंस की टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर आए। उन्होंने 17 बॉल में 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 14, शाहरुख खान ने 17 और कगिसो रबाडा ने 12 रन बनाए। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए दूसरी जीत है।
GT vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर
