‘मुनीर की सेना दगाबाज’, मसूद अजहर का पाकिस्तान आर्मी से उठा भरोसा
Last Updated:
Jaish-e-Mohammad vs Pakistan Army: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और वहां सक्रिय आतंकवादी संगठनों को ऐसा जख्म दिया कि एक साल बाद भी वे इसके दर्द से कराह रहे हैं. आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कहा कि भारत ने जब उसके ठिकानों पर अटैक किया था, तब पाकिस्तान आर्मी ने उसकी कोई मदद नहीं की थी.

कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर के टेरर ऑर्गेनाइजेशन जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान आर्मी में ठन गई है. (फाइल फोटो/Reuters)
Jaish-e-Mohammad vs Pakistan Army: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान और वहां सक्रिय आतंकवादी संगठनों को ऐसा जख्म मिला है, जिसके दर्द से वे अभी तक कराह रहे हैं. कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पाकिस्तान सेना की कड़ी आलोचना की है. जैश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत ने अटैक किया था, तब आसिम मुनीर की सेना ने उसकी मदद नहीं की थी. बता दें कि पाकिस्तान आर्मी और खुफिया संगठन ISI के संरक्षण में ही जैश फलता-फूलता रहा है, ऐसे में आतंकवादी संगठन की ओर से इस तरह का बयान सामने आना कई पहलुओं की तरफ इशारा करता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश और पाकिस्तान आर्मी के बीच दूरी बढ़ती जा रही है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
