Thu. Apr 16th, 2026

मेरठ के विवान अग्रवाल ने 500 में से 497 अंक लाकर किया टॉप, जानिए सफलता का राज

HYP 5827042 cropped 15042026 214045 untitled design 20260415 2 2

Last Updated:

सीबीएसई द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. जिसमें मेरठ के रहने वाले विवान अग्रवाल द्वारा 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं. विवान अग्रवाल का कहना है कि कभी भी टॉपर बनने के लिए परीक्षाएं नहीं देनी चाहिए. बल्कि अपना बेहतर परफॉर्म पर फोकस करना चाहिए.

मेरठ: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो गया है, जिसमें मेरठ केएल इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययन करने वाले विवान अग्रवाल ने परचम लहराते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. उनके दसवीं के परीक्षा परिणाम में 500 में से 497 अंक आए हैं. अगर नंबरों के क्रम की बात की जाए, तो साइंस में 100, सोशल साइंस में 100, मैथमेटिक्स में 100, संस्कृत में 99 और इंग्लिश में 98 नंबर, आए हैं. ऐसे में लोकल 18 की टीम द्वारा भी विवान अग्रवाल से खास बातचीत की गई.

विषय पर कंटिन्यू रखें फोकस

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए विवान अग्रवाल ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे इंपोर्टेंट है कि हम अपने विषय पर फोकस करते हुए तैयारी करें. उन्होंने बताया कि उन्हें कक्षाओं के दौरान जो भी शिक्षक द्वारा अध्ययन कराया जाता है. उस समय अच्छे से अपने अध्ययन प्रक्रियाओं को जारी रखें साथ ही जब खाली समय हो तो उसकी प्रेक्टिस करें. जिससे कि अगर कोई भी परेशानी हो तो हम टीचर से डिस्कस कर सके. इसके साथ उन्होंने कहा कि पढ़ाई घंटे पर निर्भर नहीं होती, बल्कि आप जब भी पढ़ाई कर रहे हैं. उस समय आप कितना अपना पढ़ाई पर ध्यान देते हैं. यह भी भविष्य की रणनीति तय होती है.

अपने बेस्ट पर रखे ध्यान 

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान अगर हम टॉपर बनने के लिए तैयारी करते हैं. तो उससे कई बार तनाव हमें जकड़ लेता है. ऐसे में टॉपर बनने की जगह अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस पर ध्यान दें. वह कहते हैं कि साइंस, मैथ, इंग्लिश सहित जो भी हमारे विषय हैं. अगर हम उन सभी विषय की अध्ययन प्रक्रियाओं को अच्छे से करेंगे, तो निश्चित तौर पर टॉपर की लिस्ट में आ सकते हैं.

परीक्षाओं को लेकर ज्यादा तनाव न ले

उन्होंने बताया कि तैयारी करते हुए कभी भी टॉपर बनने के लिए तैयारी नहीं की थी. सिर्फ अच्छे मार्क्स लाकर बेहतर भविष्य की तरफ आगे बढ़ सके. उसी को लेकर रणनीति तैयार की थी जिसमें उनके माता-पिता ने भी काफी सपोर्ट किया, क्योंकि उनके माता-पिता ने भी कहा कि बेटा जितने भी मार्क्स आएंगे वह हमें एक्सेप्ट है. परीक्षाओं को लेकर ज्यादा तनाव न ले यही कारण है कि माता पिता टीचर की सपोर्ट की वजह से उन्होंने यह सफलता हासिल की है.

बताते चलें कि निश्चित तौर पर अगर आप सभी भी बोर्ड परीक्षाओं में इसी तरीके से अपनी तैयारी करें, तो आप भी विवान अग्रवाल की तरह सफलता हासिल कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *